बच्चों ने कराटे, दौड़, कब्ड्डी, ड्रील डांस, पंजाबी डांस की बडे सुन्दर ढंग से प्रस्तति देकर सभी को अशचर्यचकित कर दिया
करनाल, आशुतोष गौतम (18 नवंबर) प्रताप पब्लिक स्कूल जुंडला के प्रांगण में वार्षिक खेल कूद उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस उत्सव में सभी विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस आयोजन के प्रमुख अतिथि अजय भाटिया, स्कूल उपाध्यक्ष दीपिका भाटिया, सचिव संजय भाटिया, उपसचिव पूनम भाटिया, ट्रस्टी चाहत भाटिया, बाल कल्याण निदेशक प्रतीक भाटिया, निर्देशक प्राचार्या पूनम नेवट ने मुख्यातौर पर शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। प्रताप कालेज आफ एजूकेशन की उप-प्रधानाचार्या हर्ष ने भी कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर शिरकत की। विद्यालय परिसर में पंहुचने पर सभी गणमान्य व्यक्तियों का प्रधानाचार्या अनुराधा धवन एवं इंचार्ज ऋतू भाटिया ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस कार्यक्रम की शुरूआत स्वागत गीत के माध्यम से की गई तथा स्कूल ध्वज फहरा कर खेलों का शुभारंभ किया गया। सभी सदनो के विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास किया गया। छोटे छाटे बच्चों द्वारा गणेश वंदना की गई सभी अतिथिगण ने छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई गणेश वंदना की सराहना करते हुए जोरदार तालियों से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बच्चों द्वारा रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने कराटे, दौड़, कब्ड्डी, ड्रील डांस, पंजाबी डांस की बडे सुन्दर ढंग से प्रस्तति देकर विद्यालय परिसर में मौजूद सभी को अशचर्यचकित कर दिया। प्रताप स्कूल के बच्चों ने कब्ड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए। स्कूल प्रबंधन कमेटी द्वारा विजेता बच्चों को मोमैंटो देकर सम्मानित किया गया। प्रताप स्कूल की कब्ड्डी ए टीम व बी टीम के मध्य कांटें की टक्कर हुई जिसमें अंतत: टीम ए ने बी टीम को हरा कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रधानाचार्या अनुराधा धवन ने अपने संबोधन में खेलों का महत्व बताते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है खेलों के बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने आए सभी अतिथिगणों का आभार प्रकट किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन्न हुआ।

































