ईकफाई विश्वविद्यालय ने लांच किया प्रोस्पेक्टस
बददी , 18 नवबर (शांति गौतम) अटल शिक्षा कुंज कालूझिंडा स्थित इक्फाई विश्वविद्यालय के कुलपति डा. एच.पी.सिंह एवं रजिस्ट्रार अश्विनी कुमार ने अपने विश्विद्यालय का 2020 का प्रोजेक्ट का विमोचन किया। इस अवसर पर बददी व आसपास के विभिन्न राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य व उपप्रधानाचार्य मौजूद थे। विश्विद्यालय के कुलपति एच.पी सिंह ने इस मौके पर कहा कि हमारे विश्विद्यालय में हवादार कमरे व हर प्रकार की आधुनिक थॉर की शिक्षा प्रणाली के साधन उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि हमारा एक ही उदेश्य है कि उभरते हुए बच्चों के लिए अच्छी से अच्छी व आधुनिक दौर की शिक्षा उपलब्ध करवाई जाये। हमारा विश्विद्यालय का दक्षिणी भारत में भी नंबर 1 विश्विद्यालय आया है हमारे विश्वविद्यालय से बहुत से छात्र-छात्राएं अच्छे-अच्छे पदों पर आज विराजमान हैं । इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए हमने हिमाचल प्रदेश में भी अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए प्रण लिया है कि जिस तरह अरुणाचल का दक्षिणी भारत में हमारे विश्वविद्यालय शिक्षा क्षेत्र में नंबर 1 पर विराजमान है उसी उसी उदेश्य को लेकर हमने हिमाचल प्रदेश में भी नंबर 1 विश्वविद्यालय बनने का अपना टारगेट रखा है जिसमें हर तरह के विद्यार्थियों को शिक्षा प्रणाली से जोडऩा ही हमारा उद्देश्य है । इस मौके पर विश्व विद्यालय के अध्यापक व छात्र उपस्थित रहे।
































