ग्रामीण विकास मंत्री थाना कलां में वुधवार को करेंगे सुपर-50 केंद्र का शुभारंभ
जसवाल, ऊना (19 नवंबर):- ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर वुधवार प्रात: 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाना कलां में सुपर-50 केंद्र का शुभारंभ करने के पश्चात 11.15 बजे कुटलैहड़ पब्लिक स्कूल बल्हखोली के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इसके पश्चात सायं 4 बजे गांव गुलैहड़ से मुख्य मार्ग बुढवार तक संपर्क सड़क का शिलान्यास करने के उपरांत ग्राम पंचायत बुढवार में जन समस्याएं सुनेगें और शाम 5 बजे ग्राम पंचायत टिहरा में जन समस्याएं सुनेगें। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने कहा कि वीरेंद्र कंवर 21 नवंबर को प्रातः दस बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टक्का के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे तथा इसके बाद जन समस्याएं सुनेगें। दोपहर 2.30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रेंसरी के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शिरकत करेंगे तथा इसके पश्चात जन समस्याएं सुनेगें और सायं 4 बजे रेंसरी के सामुदायिक केंद्र के भवन का शिलान्यास करेंगे तथा जन समस्याएं सुनेगें।
ग्रामीण विकास मंत्री 22 नवंबर को प्रातः दस बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसाल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे तथा दोपहर एक बजे जन समस्याएं सुनेंगें। इसके बाद रेंसरी और बदोली में रास्तों और पुली का शिलान्यास करेंगे। दोपहर 2.30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चलोला के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे तथा इसके पश्चात ग्राम पंचायत नंगल सलांगड़ी में संपर्क मार्ग, महिला मंडल से आबादी मोहल्ला राजपूता तक जाने वाली संपर्क सड़क, चलोला में वार्ड नं. पांच को जाने वाली संपर्क सड़क, सामुदायिक केंद्र चलोला का शिलान्यास करने के उपरांत सांय चार बजे ग्राम पंचायत चलोला में जन समस्याएं सुनेगें।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर 23 नवंबर को प्रातः दस बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समूर कलां के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे तथा इसके पश्चात जन समस्याएं सुनेगें। उन्होंने बताया कि मोहल्ला मसयाणी में संपर्क मार्ग, बरनोह में मोहल्ला राजपूतां में पक्के रास्ते, कोटला कलां लोअर में संपर्क मार्ग व भूमिगत नाली, कुरियाला में संपर्क मार्ग कुरियाला की सीमा से समूर की सीमा तक के लिए पुल व रास्ते का शिलान्यास करेंगे। तदोपरांत दोपहर 2.30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुरियाला के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लेंगे तथा सांय चार बजे बड़ से शमशान घाट के संपर्क रास्ते का शिलान्यास करने के उपरांत जन समस्याएं सुनेगें।


































