नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करने के लिए 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक एक व्यापक अभियान चलाया जा रहा
जसवाल,ऊना, 20 नवंबर:- कृषि विज्ञान केंद्र ऊना में चल रहे नेहरू युवा केन्द्र की 15 दिवसीय राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक आरंभिक प्रशिक्षण में एसडीएम ऊना ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। एसडीएम ने युवाओं को नशे के बढ़ते हुए कारोबार और उसके दुष्प्रभावो के बारे में जागरूक करते हुए उनसे आग्रह किया कि वे नशे को रोकने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करने के लिए 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक एक व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल करने में युवाओं की भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आप नशे से दूर रह कर एक सभ्य समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।
इस अवसर पर क्षेत्रीय परिवहन प्रबंधक ऊना राजेश कौशल ने कहा कि यातायात के नियमों को पालन करना हमारे जीवन का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने ने बताया कि यातायात के नियमों का पालन करके हम बढ़ रहे सडक़ हादसों को भी रोक सकते है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर सडक़ हादसों का शिकार युवा हो रहे हंै जिसका मुख्य कारण यातायात के नियमों का पालन न करना और नशा करके वाहन चलाना है। उन्होंने बताया कि दोपहिया वाहन चालकों को डबल हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए तो वहीं वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए के अलावा गति सीमा नियंत्रित रखनी चाहिये। उन्होंने ने बताया कि हमे यातायात के नियमों का पालन का चालान से बचने के लिए नही बल्कि खुद की जीवन सुरक्षा के लिए करना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्योंकि आपका जीवन आपके और आपके परिवार दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
इसके अतिरिक्त जिला स्त्रोत व्यक्ति पुरषोत्तम ठाकुर ने कहा कि समाज को सदमार्ग देने के लिए युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इस बात को आज के युवाओं को समझना अति आवश्यक है । उन्होंने कहा कि किसी भी विषय पर कार्य करने के लिए स्पॅाट एनालिसिस करना भी महत्वपूर्ण है। अगर हम इस करते है तो हम अपने कार्यों को ठीक से कर सकते है। कार्यक्रम ने अंकुश ठाकुर प्रोग्राम अॅाफिसर व्लड विजऩ ने राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवियों को टिप्स देते हुये बताया कि किस तरह जमीनी स्तर पर काम कर सकते है औऱ जो मुश्किल जमीनी स्तर पर आती है उन्हे हम कैसे हल कर सकते है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवियों का काम ग्रामीण युवाओं के विकास में सहायता करना है और केंद्र सरकार की नीतियों की जानकारी ग्रामीण युवाओं तक पहुंचाना है ताकि युवा सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ ले सके। उन्होंने बताया कि समाज के साथ काम करते हुये हम अपना समग्र विकास कर सकते जो भविष्य में खुद के लिये और देश के विकास में बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकता है उन्होंने बताया कि आज के समय मे युवा मंडल ,महिला मंडल,स्वयं सहायता समूह समुदाय के बदलाव औऱ विकास के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी ऊना सुरेश शर्मा, जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र ऊना डॉ लाल सिंह, योगेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

































