आवश्यक रखरखाव व मुरम्मत के लिए उठाया कदम, एसडीओ ने लोगों से सहयोग की अपील की
बद्दी, 6 दिसंबर(शांति गौतम) दवणी व भटौली कलां सब स्टेशन में आवश्यक रखरखाव व मुरम्मत के कारण 8 दिसंबर रविवार को बददी व आसपास बिजली बंद रहेगी। रविवार बेशक छुट्टी का दिन होता है लेकिन इस दिन सुबह 9 से छह बजे बत्ती गुल रहेगी। एसडीओ विनोद कुमार भट्टी ने बताया कि इस पावर कट से डीआईसी इंडस्ट्रियल एरिया बददी, एचपीएसआईडीसी, काठा एपरिल पार्क, भटौली कलां, हिल टॉप, बसंती बाग, हाऊसिंग बोर्ड फेस एक, दो व तीन, साई रोड बददी बाजार, थाना, गुल्लरवाला, धर्मपुर, वर्धमान बाजार, कडूआना, लोदीमाजरा, बिलांवाली, काठा, अमरावती, ओमेक्स, भटौली कलां, धकडूमाजरा के अलावा बिरला मिल, सीएमआई, एबोट, हिम टैकनोफोर्ज, रिधी पैकेज, यूनिकैम लैब,डाबर इंडिया, जानसन एंड जानसन, स्कोट एडिल, वीनस रैमीडीज, नेक्टर लाइफ सांईस,अलपला, इंड स्विफट, डा रेडडी लैब, अरिस्टो व टारेंट आदि उद्योगों में बिजली बंद रहेगी। उन्होने लोगों से सहयोग की अपील की है।































