रामशहर अस्पताल के तहत 108 एंबुलेंस ना मिलने के कारण अब तक 2 लोगों की हो चुकी है मौत
स्वास्थ्य विभाग नालागढ़ द्वारा नहीं करवाई गया है अभी तक एंबुलेंस की रिपेयर
आए दिन अव्यवस्थाओं के चलते सुर्खियों में रहती है 108 एंबुलेंस सेवा
ज्योति भल्ला, नालागढ़ ( 21 दिसंबर ) प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ का स्वास्थ्य महकमा अपनी अव्यवस्थाओं के चलते आए दिन सुर्खियों में रहता है इस बार सीएचसी रामशहर के तहत आने वाली 108 फ्री एंबुलेंस सेवा बीते 3 दिनों से ठप पड़ी हुई है बता दें कि रामशहर में एकमात्र एक एंबुलेंस है वह बीते 3 दिनों से बडू गांव के पास जंगल मे खराब पड़ी हुई है एंबुलेंस के चारों टायर फट चुके हैं और उसकी हालत खस्ता बनी हुई है इस बारे में स्थानीय लोगों ने बार-बार स्वास्थ्य विभाग को शिकायतें तो की लेकिन विभाग अपने सुस्त रवैये के चलते एंबुलेंस को ठीक करवाने में असमर्थ हैं लोगों का कहना है कि बीते 3 दिनों से एंबुलेंस खराब होने के कारण एंबुलेंस सेवा ना मिलने के चलते दो लोगों की मौत हो चुकी है और लोगों को इलाज के लिए खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है स्थानीय लोगों ने विभाग व सरकार को चेतावनी देकर कहा है कि अगर सीएचसी रामशहर में डॉक्टरों व स्टाफ की कमी व एंबुलेंस सेवा को ठीक नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी सरकार व स्वास्थ्य विभाग की होगी अब देखना यही होगा कि कब स्वास्थ्य महकमा अपनी गहरी नींद से जागता है और कब लोगों को आ रही दिक्कतों से निजात मिलती है।
वीरेंद्र शर्मा (प्रधान,ग्राम पंचायत रामशहर )
































