पूर्व सीबीआई निदेशक वी एन सहगल ने सौंपी विशेष जिम्मेदारी
करनाल, आशुतोष गौतम ( 29 दिसंबर ) देश के विख्यात समाजसेवी एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया एंव ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा जोकि भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं मानवाधिकारों के लिए सम्पूर्ण भारतवर्ष में जागरूकता लाने का कार्य कर रहें है को विजिलेंस कॉउंसिल ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय जॉइंट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। नरेंद्र अरोड़ा को यह विशेष जिम्मेदारी पूर्व सीबीआई निदेशक वीएन सहगल ने दिल्ली में सौंपी। इस अवसर पर नरेंद्र अरोड़ा ने अपने पद की गरिमा में रहकर विजिलेंस कॉउंसिल ऑफ इंडिया के लिए कार्य करने की शपथ ग्रहण की। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी पूर्व सीबीआई डायरेक्टर वीएन सहगल द्वारा उन्हें सौंपी गई है वो उसका कर्तव्यनिष्ठता से पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर लगाम कसना बहुत जरूरी है। भ्रष्टाचार देश को दीमक की तरह खाए जा रहा है। भारत सरकार, राज्य सरकारें, ईडी, सीबीआई, सेंट्रल विजिलेंस कमीशन, एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया आदि संस्थानों द्वारा भ्रष्टाचार को रोकने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कर्तव्यनिष्ठता से अपना कार्य करना चाहिए ताकि देश मे कर्तव्यनिष्ठता का प्रचार प्रसार बढ़ता रहे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध लोग जागरूक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि रिश्वत लेना व देना दोनों ही अपराध की श्रेणी में आते हैं। उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही भ्रष्टाचार का खात्मा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा जारी किए गए ‘वैश्विक भ्रष्टाचार धारणा सूचकांकÓ में भारत को 78वें स्थान पर रखा है, वैश्विक भ्रष्टाचार सूचकांक में भारत की रैंकिंग में सुधार हुआ है पहले भारत 81 वें नम्बर था। नरेंद्र अरोड़ा को विजिलेंस कॉउंसिल ऑफ इंडिया का जॉइंट डायरेक्टर नियुक्त किए जाने पर चारों ओर खुशी का माहौल है। नरेंद्र अरोड़ा को बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है।
































