पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय चंदा सिंह के बेटे ललित बुटाना का फूल मालाओं से स्वागत किया
करनाल, आशुतोष गौतम ( 2 जनवरी ) पूर्व मंत्री स्वर्गीय चंदा सिंह की पुण्यातिथि के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सह-शिक्षा तरावड़ी में जर्सी वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत विकास परिषद शाखा पड़वाला के सहयोग से हुआ। जिसमें पूर्व मंत्री स्वर्गीय चंदा सिंह के सुपुत्र एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ललित बुटाना ने बतौर मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। मंच संचालन समाजसेवी रणजीत भारद्वाज एवं रमेश चंद शर्मा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद शाखा पड़वाला के अध्यक्ष रामपाल लाठर एवं उपाध्यक्ष सुल्तान सिंह सोलहो ने की। फूल मालाओं के साथ सभी पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय चंदा सिंह के बेटे ललित बुटाना का फूल मालाओं से स्वागत किया। सभी बच्चों ने रंगारंग एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी। पूर्व मंत्री स्वीर्गय चंदा सिंह की याद में स्कूली बच्चों को जर्सी वितरित की गई। संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी ललित बुटाना ने कहा कि सभी बच्चे शिक्षा ग्रहण कर सर्वश्रेष्ठ बनें। जिन बच्चों को शिक्षा सामग्री की जररूत है उन बच्चों की कमी को पूरा किया जाऐगा। बुटाना ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, इन्हें बड़े होकर देश की सेवा करनी हैं। ऐसे में हमें बच्चों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित करना होगा। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष रामपाल लाठर, उपाध्यक्ष सुल्तान सोलहो, रणजीत भारद्वाज, अरूण जैन, रमेश शर्मा, फतेह चंद चावला, जोगिंद्र मैहला, सुकरम पाल एडवोकेट, सामाजिक कार्यकर्त्ता रामसिंह चौधरी, कुलदीप किरमच, जोगिंद्र चौहान, जय भारत युवा मंडल के अध्यक्ष रोहित लामसर, उपाध्यक्ष संदीप कटारिया, भीम सिंह, जोगिंद्र चौहान, प्रिंसीपल विवेक, मोहन लाल, गायत्री समेत सभी स्टाफ सदस्य व बच्चे मौजूद रहे।






























