आफ आइन में ही वाहन चालकों को दे रहे थे प्रमाण पत्र
बीएचटी न्यूज, बद्दी ( 3 जनवरी ) आरटीओ बद्दी रविंद्र शर्मा ने बीबीएन के सभी प्रदूषण जांच केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान तीन केंद्र आफ लाईन पाए गए। आरटीओ ने मौके पर ही इन तीनों को नोटिस देकर बंद कर दिया गया। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक यह संचालक इसे आन लाइन नहीं करते है तब तक इसे चालू नहीं कर पाएंगे। ये प्रदूषण जांच केंद्र के संचालक वाहन संचालकों को बेवकूफ बना कर उनसे पैसे ऐंठ रहे है। जबकि यह जांच करने पर कहीं पर भी शौ नहीं हो रहे है।
बीबीएन में एक दर्जन प्रदूषण जांच केंद्र है। इन केंद्रों को सरकार व परिवहन विभाग ने पहले ही नौटिस जारी किए थे कि वह आन लाइन ही लोगों को प्रमाण पत्र जारी करें। नालागढ़ के जसपाल प्रदूषण जांच केंद्र ने सबसे पहले अपने केंद्र को आन लाइन कराया। उसके बाद 8 और प्रदूषण जांच केंद्रों ने अपने केंद्रों को आन लाईन कराया। आन लाईन होने से जो भी वाहन चालक अपने वाहन का प्रदूषण जांच केंद्र में प्रमाण पत्र लेते है वह एम परिवाहन के वाहन फोर में डाउन लोड़ हो जाता है जैसे ही मोबाइल पर गाड़ी का नंबर डाला जाता है तो अगर आन लाइन प्रदूषण जांच होता है तो वह उसपर शौ हो जाता है अन्यथा नहीं होता है। आरटीओ ने बताया कि बरोटीवाला, मलपुर व किशनपुरा में अभी भी प्रदूषण जांच केंद्र लोगों को बेवकूफ बना रहे है। प्रमाण पत्र देने के नाम पर पैसे तो ले रहे है लेकिन वाहन फोर ऐप पर वह प्रमाण पत्र शौ नहीं हो रहे है। जिससे वाहन चालकों को पैसा देने के बाद भी फायदा नहीं हो रहा है। उन्होंने इन तीनों नोटिस जारी करके बंद कर दिया है। उन्होंने इन जांच केंद्रों को संचालकों को निर्देश दिए है कि जब तक वे अपने केंद्रों को आन लाइन नहीं करते है तब तक वे इसे चालू नहीं करेंगे। जो भी वाहन चालक इन प्रदूषण जांच केंद्रों से प्रमाण पत्र बनाते है उनका चालान किया जाएगा।
आरटीओं ने बताया कि इसके साथ साथ बद्दी, बरोटीवाला व नालागढ़ में नाके लगा कर वाहन चालकों को जागरूक किया गया। उन्होंने वाहन अधिनियमों का उल्लंघन करने वाले 109 वाहनो के चालान कर 82 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। उन्होंने बताया कि अधिकांश वाहन चालक बिना सीट बेल्ट, हैल्मेंट व मोबाइल का प्रयोग करते हुए वाहन चालते है। जिससे यहां पर दुर्घटनाएं हो रही है।





























