आठ जनवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी ऐतिहासिक : कृष्ण शर्मा
करनाल, आशुतोष गौतम ( 6 जनवरी ) हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान कृष्ण शर्मा व राज्य महासचिव कवर लाल यादव ने पूरे प्रदेश के सभी जिलों का दौरा करने के बाद एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि एक ओर जहां कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर ,श्रम कानूनों में संशोधन को लेकर व विभागों के निजीकरण की नीति को लेकर केंद्र सरकार से खफा हैं वहीं पीडब्ल्यूडी विभाग के तीनों शाखाओं के कर्मचारी जिसमें जन स्वास्थ्य , सिंचाई तथा भवनव सडक निर्माण विभाग के कर्मचारी हरियाणा सरकार से खासे नाराज हैं। हरियाणा सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था। जन स्वास्थ्य विभाग में ट्रंप अप वेन्टीतथा अन्य विभागों में कच्चे कर्मचारी काफी संख्या में कार्यरत हैं जो आज नियमित होने की बाट देख रहे हैं। इधर पंचायती पंप चालकों को भी पूर्णकालिक कर्मचारी का वेतन देने का पत्र तो सरकार ने जारी कर दिया परंतु ऐसे पूरे हरियाणा में कहीं भी लागू नहीं किया गया। सिंचाई विभाग में कार्यरत कनाल गार्ड जोकि तृतीय श्रेणी की पूरी योग्यता रखते हैं उन्हें तृतीय श्रेणी में नहीं किया गया ,जन स्वास्थ्य विभाग व सिंचाई विभाग के सेवा नियमों में भारी खामियां हैं, जिसके कारण कर्मचारियों की पदोन्नति रुकी पड़ी है। 3-3, बार प्रमोशन होने के बाद भी वेतनमान नहीं बदलता,कैशलेस मेडिकल पोलिसी का वायदा करके लागू न करने के कारण कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। दूसरी ओर जन स्वास्थ्य विभाग की जल व मल की व्यवस्था को पूर्ण रूप से (जेजेएम) जल जीवन मिशन नामक योजना के द्वारा विभाग को बंद करने की साजिश की जा रही है। चार शहरों की जल व मल की व्यवस्था नगर निगम को दी गई है वहां कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। सड़क के पैच वर्क व नहरों की सफाई को ठेकेदारों के हवाले करने से विभागों के अस्तित्व पर ही खतरा होने के कारण कर्मचारी वर्ग में सक्र्सर के प्रति भारी रोष है। राज्य के चेयरमैन सिलक राम मालिक ने दावा किया है कि लोक निर्माण विभाग की तीनो शाखाओं के 18 हजार से ज्यादा कर्मचारी 8 जनवरी को ट्रेड यूनियनों व कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर होने वाली राष्ट्र व्यापि हड़ताल में भाग लेकर केंद्र व राज्य सरकार की जन विरोधी, कर्मचारी विरोधी नीतियों का मुंह तोड़ जवाब देंगे।इस अवसर पर उनके साथ सुरेंदर मान, गंगा राम, सूरज भाटिया, अत्तर सिंह,राज कुमारआदि उपस्थित थे।

































