असन्ध पत्रकार संघ के पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न हुआ
करनाल, आशुतोष गौतम (18 जनवरी ) असंध नगर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में असन्ध पत्रकार संघ के पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। पत्रकार कुलविंदर गाबा व सिमरन नागपाल को चुनाव अधिकारी बनाया गया। वरिष्ठ पत्रकार हरीश मदान को सभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति एवं हर्षोल्लास से पदाधिकारियों का चुनाव किया। जिनमें शामिल है: चेयरमैन पत्रकार हरीश मदान, प्रधान एसएस बाबा, वरिष्ट उपप्रधान जगदीप मराठा, उपप्रधान एम एल चौहान, महासचिव निर्मल शर्मा, सह-सचिव रोहताश वर्मा, कोषाध्यक्ष कुलविंदर गाबा, कानूनी सलाहकार एडवोकेट सोनिया बहोत। इस अवसर पर पत्रकार सरबजीत सिंह, विनोद बिंदल, ईश्वर दत्त शर्मा, सिमरन नागपाल, दलबीर संधू, गुरनाम सिंह, रोहताश वर्मा, विजय गर्ग, दीपक पोपड़ा, तरसेम सिंह आदि पत्रकार उपस्थित रहे। इस अवसर पर पत्रकार सोशल मीडिया विशाल गोयल, सुनील कुमार, पत्रकार ऊषा मदान व अन्य को प्रोविजनल सदस्य बनाया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद किया व एकमत से फैसला लिया कि संगठन का कार्य राष्ट्रहित, जनहित व सार्वजनिक हित में कार्य करना रहेगा।

































