मांगों का समाधान ना होने से नाराज कर्मचारी, धरना जारी
करनाल, आशुतोष गौतम ( 21 जनवरी ) नगर पालिका कर्मचारी संघ का नगर निगम में धरना 57 दिनों से जारी है। मंगलवार को इकाई प्रधान वीरभान बिडलान व राजकुमार ढिल्लो ने कहा कि नगर निगम प्रशासन के अधिकारी सफाई कर्मचारियों की भावनाओं के साथ जो खिलवाड़ कर रहे हैं उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों को बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा है। संघ नगर निगम अधिकारियों को चेतावनी देना चाहता है कि अगर प्रत्येक हाजिरी पेट पर मशीन नहीं दी गई तो फिर कहीं भी हाजिरी नहीं लगाई जाएगी। सब हाजिरी रजिस्टर में भरेंगे और उसके मुताबिक ही तनख्वाह प्रशासन को बनानी पड़ेगी अगर एक भी कर्मचारी की तनखा काटी गई तो फिर करनाल जिले के अंदर पूरा काम ठप करने के लिए कर्मचारी मजबूर होंगे। इकाई प्रधान वीरभान बिड़लान ने कहा कि दो महीने से धरना चल रहा है लेकिन अज अधिकारियों ने बातचीत के लिए संघ के नेताओं को नहीं बुलाया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव शारदा देवी, रमेश चनालिया, राम सिंह ढिल्लो, इंद्रजीत चनालिया, सिलिंदरो देवी, बबली, सीता, नीता, महेंद्र कुमार, जसमेर, सत्यवान अठवाल, संजय बीडलान, सुनीता देवी व उर्मिला देवी आदि मौजूद रहे।

































