जन्मदिन पर वीरेंद्र कंवर को बधाई देने वालों का लगा तांता

ऊना (29 जनवरी)- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर के जन्म दिवस के अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का दिन भर तांता लगा रहा। सुबह से ही उनके निवास स्थान थाना कलां में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचना शुरू हो गए और बधाई देने का सिलसिला दिन भर चलता रहा। कार्यकर्ताओं ने उनकी दीर्घायु तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उपायुक्त ऊना संदीप कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त अरिंदम चौधरी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी ने वीरेंद्र कंवर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। जन्मदिन के अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री ने थाना खास गौशाला में गौ पूजन किया। उन्होंने कहा कि मेरा सारा जीवन समाज सेवा को अर्पित है और समाज सेवा की ऊर्जा उन्हें जन सहयोग से मिलती है। कुटलैहड़ की प्रबुद्ध जनता का आशीर्वाद उनके साथ रहा है जिसके लिए वह हमेशा उनके ऋणी रहेंगे। कंवर ने कहा कि गाय और गरीब की सेवा उनके जीवन का लक्ष्य है और वह इसी लक्ष्य को लेकर जीवन में आगे बढ़ रहे हैं।

































