समस्त क्षत्रिय समाज की बैठक 23 को बुआसनी में
Baddi, 20 फरवरी (शांति गौतम) समस्त क्षत्रिय समाज की मासिक बैठक 23 फरवरी को बुआसनी नजदीक साई मे क्षत्रिय महासभा में सुबह 11 बजे रखी गई है। यह जानकारी समाज के अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर व महासचिव शेषपाल राणा ने दी। उन्होंने बताया कि इसमें राजपूर समाज के विभिन्न मुददों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी राजनीतिक पार्टी का कोई हस्तक्षेप नहीं है। यह राजपूत समाज का एक निजी मंच है और सभी व्यक्ति इसमें समान है। उन्होंने कहा कि बिना की भेदभाव के इसमें हर समाज का व्यक्ति शामिल होकर अपने विचार रख सकता है। उन्होने कहा कि बैठक में सामाजिक बुराईयों को मिटाने व संगठन को मजबूत बनाने के साथ साथ जरुरतमंदो की मदद करने पर विचार किया जाएगा।































