एसएसआरवीएम ऊना में कक्षा 10वीं के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का हुआ सम्मान समारोह
BHT news,ऊना: शुक्रवार को विद्यालय में सत्र 2025–26 की कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।मेधावी विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रबंध निदेशक द्वारा मालाएँ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती बृज बाला शर्मा तथा विद्यालय प्रबंधक श्रीमती साक्षी शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।विद्यालय के प्रबंध निदेशक सुमेश कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी तथा उन्हें भविष्य में और भी उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या श्रीमती बृज बाला शर्मा ने अपने संबोधन में शिक्षकों, अभिभावकों एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया, जिनके समर्पण और परिश्रम से विद्यार्थियों ने यह उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की। कार्यक्रम का समापन केक काटने के साथ हुआ, जिसके पश्चात सामूहिक छायाचित्र एवं एक आनंदमय नृत्य सत्र का आयोजन किया गया, जिससे पूरे वातावरण में खुशी और उल्लास का संचार हुआ।





























