देश की महान विभूतियां नैशनल डायमंड अवार्ड से हुई सम्मानित ,अंतराष्ट्रीय सेमिनार में सम्मलित हुई विदेशी हस्तियां
करनाल, आशुतोष गौतम ( 22 फरवरी ) एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा अवेयरनेस अगेंस्ट करप्शन इंटरनेशनल सेमिनार एवं नैशनल डायमंड अवार्ड समारोह का आयोजन डिवेंचर होटल में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कतर के विख्यात उधमी एम एस बुखारी, अति विशिष्ट अतिथि मिनिस्टर एम्बेसी ऑफ रिपब्लिक कोरिया यो चांग हो व एम्बेसडर ऑफ अर्जेटीना डेनियल चुबहुरु रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छतीसगढ़ के विख्यात समाजसेवी राजेन्द्र खुराना एंव आईआईजीएल के निदेशक हिमाद्रिश सुवन ने की। सेलिब्रिटी गेस्ट अभिनेता व निर्माता निर्देशक सुजॉय मुखर्जी, ग्लोबल मिस इंडिया एशिया मनदीप कौर व सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मुस्कान नारंग, मिसेज इंडिया टूरिज्म यूनीवर्सल मनीषा गौर, विशिष्ट अतिथि शहीद चन्द्र शेखर आजाद के पौत्र अमित आजाद, उधमी डॉ शर्मिला अमीन, डॉ सुहानी मेंडोंसा, फिल्म डायरेक्टर अशोक गुप्ता, पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पूर्ण चंद शर्मा, फ्रीडम फाइटर फैमिली से गुलशा सहगल, समाजसेवी सुरेन्द्र कुमार, मोहम्मद सलीम, विजय गुप्ता, भावना अनेजा, डॉ सिद्धार्थ जिंदल, पुष्पिंदर शर्मा, महेंद्र सेतिया, सत्यम नागपाल एंव भारत भूषण आहूजा ने शिरकत की। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने वेलकम टीम के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने भ्र्ष्टाचार उन्मूलन जागरूकता विषय पर अपने विचार रखे। विभिन्न राज्यों की महान विभूतियों को उनके क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें नैशनल डायमंड अवार्ड से सम्मानित किया गया। एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा अवेयरनेस अगेंस्ट करप्शन मिशन को समर्पित नैशनल डायमंड अवार्ड से महाराष्ट्र से शाफिया जमादार, राजस्थान से मो. आदिल खोखर, संतोष बैरवा, कन्हैया लाल, बृजराज शर्मा, उत्तर प्रदेश से लवी अग्रवाल, अशवनी काम्बोज, जाकिर हुसैन, गुरु उपाध्याय (गूगल गुरु), गिरिजा शंकर सिंह, मो. नदीम अंसारी, उज्वला मौर्या, अतुल कुमार पटेल, गुजरात से मोहम्मदजैद, पंजाब से डॉ रेखा सूद हांडा, विशाल मल्होत्रा, अमित अरोड़ा, चाहत कंसल, महक, सरिता दिल्ली से जर्नलिस्ट राखी बक्शी, संगीता रानी, अमिताभ चिरंजीव, डॉ रोहित भंडारी, डॉ अश्वनी आर्य, रजत मल्होत्रा हरियाणा से अमित मानकेट, एडवोकेट अंशुल चौधरी, संदीप दहिया, शिव कुमार, अनिल अरोड़ा, सुभाष चंद, रविन्द्र कुमार, पंकज कुमार, प्रदीप कुमार, पंकज शर्मा, प्रदीप गोयल, नवीन बोहरा, राकेश सपड़ा, चिराग गोयल, धीरू भाई भगत सिंह, गौरव भंडारी, रेखा, दिलबाग मुंड, विकास कुमार, अमित शर्मा, सुरजीत सिंह, नासिर हुसैन, दलबीर भट्टी, प्रो. डॉ वैशाली मेहता वधवा, जय प्रकाश,नितिन वधवा, विकास सचदेवा, मोहिंदर सैनी, हर्ष घई, सुनील काम्बोज, मनीष कुमार, अमन चोपड़ा, प्रो. संजय अरोड़ा, सुषमा जोशी आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।































