ऊना में पुलिस कर्मियों के गैरजिम्मेदाराना व्यवहार से जयराम सरकार की छवि को किया जा रहा कलंकित
डियूटी के दौरान पुलिस कर्मी दिखा फौन पर मस्त, ऊना के एसपी तथा एएसपी ने नही उठाया फौन
जसवाल, ऊना ( 16 अप्रैल ) हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार लाख कौशिशें कर रही है कि पुलिस विभाग की छवि आम जनता के बीच अच्छी बने , लेकिन चंद पुलिस कर्मियों का गैरजिम्मेदाराना व्यवहार सरकार के ऐसे प्रयासों को पलीता लगा रहे हैं। इसके चलते पुलिस प्रशासन की छवि में तो कोई सुधार होता हुआ दिखाई नही दे रहा है , लेकिन प्रदेश सरकार की छवि को जरूर बिगाड़ने का काम किया जा रहा है और देवभूमि में इसको कलंकित किया जा रहा है । कांगड़ा और मंडी जिला में पुलिस कर्मियों का गैरजिम्मेदाराना व्यवहार सामने आने के बाद अब ऊना जिला भी इस कतार में खड़ा होता दिखाई दे रहा है। गुरुवार को सुबह करीब 9 बजकर 10 मिनट पर ऊना मुख्यालय के मैन बाजार में चंद पुलिस कर्मियों का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार सामने आया और उनको शायद पुलिस प्रशासन की छवि के बिगड़ने की भी कोई परवाह नही थी। डियूटी के दौरान एक पुलिस कर्मी फौन पर मस्त दिखाई दे रहा था और जिस प्रकार से वह पुलिस कर्मी अपने मौबाईल फौन पर चिपका हुआ था उसको देखकर लोग यही अंदाजा लगा रहे थे कि क्या वह किसी गेम के मजे लेने में अपना टाईम पास कर रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि कानून तो उसकी जेब में है उसको काहे का डर।
ऊना पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल- इसके चलते पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं वहीं सवाल यह भी खड़ा किया जा रहा है कि क्या डियूटी के दौरान पुलिस कर्मियों को मोबाइल प्रयोग करने की छूट मिली हुई है। लोगों का कहना है कि ऐसे गैरजिम्मेदार पुलिस कर्मियों पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन सख्ती से पेश आए लोगों का यह भी कहना है कि पुलिस कर्मचारियों पर भी ड्रोन से पैनी नजर रखी जाए तांकि डियूटी के दौरान कोताही बरतने बालों पर अंकुश लग सके। ऊना के दुकानदार भी कुछ पुलिस कर्मियों के व्यवहार से काफी दुखी हैं। जब दस बजे दुकान को बंद करके अपने घरों के लिए जा रहे होते हैं तो उस समय पुलिस कर्मियों के दुरव्यवहार का सामना उनको करना पड़ा है । हैरानी यह है कि जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए पास की भी पुलिस के कुछ लोग अवमानना करने में लगे हुए हैं तथा पास होने के बावजूद भी पुलिस के दुरव्यवहार का शिकार होना पड़ रहा है।
जिला ऊना के एसपी तथा एएसपी ने नही उठाया फौन ,,,,- इस मामले में जब पक्ष लेने के लिए जिला ऊना के एसपी तथा एएसपी से मोबाइल फौन पर सुबह करीब 9 : 30 बजे संपर्क साधा गया तो आला पुलिस अधकारियों द्वारा फौन नही उठाया गया और ना ही उनके द्वारा दोपहर दो बजे तक कोई काल बेक की गई। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऊना जिला में आपदा के संकट में किस प्रकार से जिलावासियों की सेवा के लिए डटे हुए हैं।
































