ठेकेदारोंं तथा फ्लड् विभाग की आपसी मिलीभगत से 75 करोड का लगेगा सरकार को चूना
जसवाल , ऊना (16 सितंबर)
स्वां तटीकरण परियोजना में फल्ड् डिपार्टमेंट द्वारा जनता के पैसे की खूली लूट करने की तैयारी हो रही है तथा उक्त विभाग खड्डों को क्लब करके चार हिस्सों में बांटकर ई टेंडर करने जा रहा है। जिससे अपने चहेते चार ठेकेदारों को ही फायदा पहुंचाया जा सके। यह बात ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल रायजादा ने सोमवार को ऊना के विश्राम गृह में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि फल्ड् विभाग द्वारा टेंडर के नियमों में ऐसा तानाबाना बुना गया है जिससे विभाग के कथित तौर पर चहेते चार ठेकेदारों को ही टेंडर मिल सके। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह टेंडर पाने वाले ठेकेदारोंं तथा फ्लड् विभाग की आपसी मिलीभगत से लगभग 75 करोड रूपए का चूना सरकार को लगाया जा रहा हैै। इस मामले में विभाग के अधिकारी अपनी मनमानी करने जा रहे हैं । उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार के सचिव द्वारा भी इस प्रकार की प्रक्रिया अपनाने पर अपनी टिप्पणी करते हुए आपत्ति दर्ज करवाई गई है लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी इसको भी बाईपास करते हुए अपनी मनमानी कर रहे हैं तांकि अपने चहेते ठेकेदारों को फायदा पहुंचाया जा सके ।उन्होंने कहा कि लाल सिंघी खड्ड का छोटे-छोटे हिस्सों में काम बांटा गया है और यह इसलिए किया गया है तांकि अपने चहेते ठेकेदारों को फायदा दिया जा सके । उन्होंने कहा कि इस मामले में फ्लड विभाग का दोहरा रवैया सामने आ रहा है। सरकारी विभाग द्वारा एक छोटी खड्ड को कई हिस्सों में बांटकर छोटे ठेकेदारों को काम देना वहीं स्वां की अनेक खड्डों को चार हिस्से कर छोटे ठेकेदारों को इस प्रक्रिया से बाहर कर मात्र चार बड़े ठेकेदारों को फायदा देना यह दर्शाता है कि इनमे आपस में बड़ी सेंटिंग हो रखी है। उन्होंने कहा कि इससे सरकार की मंशा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं । उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक तरफ प्रदेश में पारदर्शी सरकार देने का ढिंढोरा पीट रहे हैं लेकिन उन्हीं के नाक के नीचे जनता के पैसे की खुली लूट मच रही है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस लूट को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और अगर विभाग ने इस मामले में अपने कदम पीछे नहीं खींचे तो आने वाले समय में इन चार ठेकेदारों के भी नाम मीडिया के सामने उजागर किए जाएंगे जिनको इसका फायदा देने की तैयारी हो रही है। उन्होंने कहा कि विभाग के इस भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस आंदोलन शुरू करेगी और आने वाले समय में.फ्लड विभाग का घेहराव भी करेगी। इस अवसर पर ब्लॉक ऊना कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र साहोड़ उपस्थित हुए।





























