कोरोना के आए 7 नए पोजिटिव केस
करनाल, आशुतोष गौतम (8 जून ) डीसी निशांत कुमार यादव ने सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार बताया कि जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से संदिग्ध कुल 9722 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए, जबकि इनमें से 9292 की रिपोर्ट नेगिटिव आई है तथा 105 मामले पोजिटिव है, जिनमें से 2 की मृत्यु हो गई है, 59 एक्टिव है। इस प्रकार 43 मामले ठीक होकर अपने घर चले गए है। इससे बचाव के लिए कोविड-19 की गाईडलाईन की अनुपालना अवश्य करें। डीसी ने बताया कि जिले में सोमवार को कोरोना के 7 नए पोजिटिव केस आए हैं, इनमें 4 केस सेक्टर-5 करनाल से, 1 गांव दनियालपुर से, 1 केस पुलिस लाईन से है जबकि एक अन्य मामला कुरुक्षेत्र का है। इनका कल्पना चावला राजकीय मैडिकल कॉलेज में ईलाज शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि इन सभी व्यक्तियों के सम्बंधित एरिया को कन्टेन्मेंट जोन तथा आस-पास के क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया गया है। सिविल सर्जन डॉ. अश्विनी आहुजा ने कोविड-19 की स्थिति के बारे में विस्तार से बताया कि जिला में अब तक विदेश से आए यात्रियों की संख्या 1125 है, जिनमें से 1012 व्यक्ति 28 दिन या इससे अधिक दिनों का सर्विलांस समय पूरा कर चुके हंै, 14 दिनों वाले कांटैक्टस व यात्रियों की संख्या 1064 है तथा 15 से 28 दिनों के कांटैक्टस वाले यात्रियों की संख्या 238 है और 455 यात्री 28 दिनों का सर्विलांस पूरा कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार तक अस्पताल में 169 मरीज भर्ती है।






























