भाजपा की जिला स्तरीय बैठक में कार्यकारिणियां 1 सप्ताह में घोषित करने हिदायत की गई
जसवाल, ऊना ( 9 जून ) भाजपा की जिला स्तरीय बैठक मंगलवार को वीडियो कॉलिंग के माध्यम से की गई। बैठक की अध्यक्षता ऊना जिलाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने की। जबकि भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पालक सतपाल सिंह सत्ती, हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर, चिंतपूर्णी के विधायक बलवीर सिंह चौधरी और जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया भी बैठक में शामिल हुए। इस दौरान जिला स्तर पर नियुक्त किए गए तमाम जिलाध्यक्ष एवं महासचिव को जल्द से जल्द अपनी कार्यकारिणी या घोषित करने को कहा गया, जिसके लिए उन्हें 1 सप्ताह का समय दिया गया है। इनमें जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष कमल सैणी हरोली, जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रमिला ठाकुर गगरेट, जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष अविनाश मेनन, जिला ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार डोगरा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सूरम सिंह, जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष ओंकार नाथ कसाणा, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष बशीर मोहम्मद के नाम शामिल हैं। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारियों ने 25 जून को होने वाली वर्चुअल रैली को लेकर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने इस रैली में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा। जिसकी पूर्ति के लिए कार्यकर्ताओं से जी-जान से मेहनत करने का आह्वान किया। मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि जिला भाजपा ने अभी तक प्रधानमंत्री केयर फंड में 16 लाख 92 हजार 700 रुपये, मुख्यमंत्री राहत कोष में 86,71,300 रुपये, अभी तक फेस कवर 1,91,647, और जरूरतमंदों को राशन किट्स 25510 वितरित कर दी हैं।





























