एलइीडी, मोबाइल, लडिय़ां, चार्जर व खिलौने आदि चाइनीज सामान को आग लगाकर जताया गुस्सा
करनाल, आशुतोष गौतम (18 जून) करनाल की सामाजिक संस्थाओं ने कमेटी चौक पर चाइनीज सामान को अग्नि में फूंक डाला। इसमें एलइीडी, मोबाइल, लडिय़ां, चार्जर व खिलौने आदि चाइनीज सामान को आग लगाकर अंतिम संस्कार कर दिया। समाजसेवी प्रो. जोगिंद्र मदान ने चाइनीज सामान के बहिष्कार की जनता से अपील की और भारतीय सैनिकों को शहादत पर श्रद्धांजलि भी दी। इसी क्रम में भाजपा नेता अशोक सुखीजा ने सरकार द्वारा लिए गए चीन के प्रति प्रधानमंत्री के कठोर निर्णयों की जानकारी दी और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। व्यापारी नेता कृष्ण लाल तनेजा ने कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। देश की जनता को चाइनीज प्रोडक्ट का बहिष्कार करके अपना कार्य करना चाहिए। प्रो. जोगिंद्र मदान ने कहा कि हमेें देश की सेना पर गर्व है। चीन को ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। हमारा एक जवान 10-10 चीनी सैनिकों को मारने की क्षमता रखता है। आज सैनिकों के पीछे सारा देश खड़ा है और आर्थिक प्रतिबंध लगाकर चीन की कमर को तोड़ देंगे। इनके अतिरिक्त श्रद्धांजलि देने वाले और जनता से बहिष्कार की अपील करने वाले मुख्य वक्ता एसएम कुमार, विनीत खेड़ा, श्याम बत्तरा, दुलीचंद कालीरमन, ओपी चौधरी, दीपक धवन, कविंद्र राणा, संजीव लखनपाल, संजय बत्तरा, शाम कपूर, कमल मुटरेजा, विकास नागपाल और लखीराम फौजी शामिल रहे। वक्ताओं मेें चीन के प्रति गुस्सा था। सभी ने सरकार से अपील की कि चीन से किसी प्रकार का सामान न मंगवाया जाए। इस अवसर पर वोकल फॉर लोकल, वंदे मातरम, भारत माता की जय, कोरोना चीन मुर्दाबाद, चीनी सामान का करो बहिष्कार के नारे लगाए गए। कार्यक्रम आयोजन में राजपाल टुटेजा, दर्शन मदान, अशोक दीवान, विकास नागपाल, पुनीत बजाज, राजिंद्र नंदा व बलराज भारती सहित सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी नेता व भाजपा नेता शामिल रहे।
































