कांग्रेस के कार्यकाल में हुए कार्यों का दोबारा भूमि पूजन कर रहे वर्तमान विधायक : राम कुमार चौधरी
Baddi, 3 अक्टूबर ( kavita Gautam ) दून विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामकुमार चौधरी ने वर्तमान विधायक परमजीत पम्मी पर विकास कार्य करवाने में पूरी तरह से नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के कार्यकाल में हुए कार्यों को करवाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक ने करीब बीस वर्ष पूर्व पहले निकले कुठाड़ भाट की हट्टी रोड का भूमि पूजन कर लोगों को हैरत में डाल दिया है। एक्सीडेंटल फैल विधायक अपना कोई भी काम करने में पूरी तरह से नाकाम हो चुके हैं और विभागों को सत्ता की धौंस दिखाकर पैसे का दुरूपयोग करवाकर पहले से चले कार्यों का भूमि पूजन करवा रहे हैं जो एक बहुत ही निंदनीय कार्य है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से निवेदन किया है कि एसडीओ लोक निर्माणविभाग की उपस्थिति में सरकारी खर्चे पर गलत तरीके से किए गए भूमि पूजन की जांच की जाए। उन्होंने कहा कि उपरोक्त रोड स्वर्गीय चौधरी लज्जाराम ने करीब बीस वर्ष पूर्व पहले निकाला था और इस रोड पर छोटी बसें भी चलती थी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में मैंने कुनिहार से चंडीगढ़ नई बस सेवा पास करवाकर चलवाई और अब विधायक ने 30 सितंबर को रूटिन में चल रहे टारिंग के कार्य के लिए भूमि पूजन करके विधायक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि स्थानीय विधायक पहले से हुए उदघाटन को दोबारा से करना बंद करें नहीं तो आने वाले समयम ें उनका इनके कार्यों की जांच का सामना करना पड़ेगा। पूर्व विधायक ने कहा कि वर्तमान विधायक अपनी सुध बुध खोकर बोखलाहट में पूर्व में कांग्रेस सरकार के द्वारा करवाए गए उदघाटनों की पट्टिकाएं निकालकर अपनी पट्टिकाएं लगाकर शर्मनाक काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक का यह तीसरा चौथा कारनामा है। इससे पूर्व उन्होंने अक्कांकली के लिए लगाए गए नींव पत्थर को तुड़वाकर दोबारा लगाया। मानपुरा ढेलाप धर्मपुर रोड जो करीब पच्चीस से तीस वर्ष पुराना है पहले से चले इस पक्के रोड का मुख्यमंत्री को गुमराह करके नींव पत्थर रखवाया। करीब तीस वर्ष पुराने कुठाड़ चंडी सारड़ीघाट दिगगल रोड का इनोग्रेशन करवाकर लोगों को हैरत में डाल दिया। पूर्व विधायक ने वर्तमान विधायक को सलाह दी कि यदि आप काम करने में फेल हो चुके हो तो पुराने चल रहे कार्यों का दोबारा से भूमि पूजन न करें। उन्होंने कहा कि जनता समझ चुकी है कि वर्तमान विधायक विकास कार्य करवाने में नाकाम रहे हैं।































