गांधी जी की प्रतिमा स्थली पर हुंकार भरी आढ़तियों ओर किसानों को बचाने की, राहुल का अपमान नही सहेंगे, बीजेपी की सोच गांधी के हत्यारो की
करनाल, आशुतोष गौतम। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर करनाल में कांग्रेस ने गांधी जी की प्रतिमा स्थली पर किसान,मजदूर आढ़ती बचाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इस अवसर पर किसान विरोधी तीन कानूनों ,हाथरस में वालमीकि समाज की युवती की सामुहिक वलात्कार के बाद नृशंस ह्त्या के विरोध में तथा हाथरस जाते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी के साथ पुलिस द्वारा की गई धक्का मुक्की के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पीएम मोदी का पुतला फूंका । यह कर्यक्रम आल इंडिया कांग्रेस कमेटी तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर किया गया था इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा मौंजुद थे। यह कर्यक्रम कांग्रेस जिला संयोजक तरलोचन सिंह की अध्यक्षता में हुआ।कार्यक्रम महात्म्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यर्पण के साथ शुरू हुआ।उपस्थित जनो के बीच मुख्य वक्ता पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा कि किसानो और आढ़तियों के उन्मूलन के लिये केंद्र सरकार ने तीन कानून बना कर देश को अराजकता की आग में झोंक दिया है।आज देश मे किसान की फसल मंडियों में खरीददारों का इंतजार कर रही है। हरियाणा सरकार किसानों को दूसरे राज्यो से फसल लाने से रोक रही है।देश में महिलाये सुरक्षित नही है।हाथरस में मनीषा की रेप के बाद निर्मम हत्या ने सरकार की पोल खोल दी है।उन्होंने कहा कि हाथरस जाते हुए राहुल गांधी के साथ पुलिस के दुव्र्यवहार ने सरकार की पोल खोल दी है।उन्होने हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज को चुनोती दी कि वह खुद के दम पर राहुल गांधी को रोक कर दिखाए। इस अवसर पर कुलदीप शर्मा, राजिंदर कल्याण, सुरेश मतलो डा, पंकज पुनिया, कृष्ण बसताड़ा, भगवंत सिंह भांभा, पवन शाहपुर, नाहर सिंह संधू, बालकिशन शर्मा, फतेह सिंह, अर्जुन रोड़, जोगिंदर चौहान, राजबीर चौहान, रमेश सैनी,विनोद तितोरिया, हरी राम साबा, पप्पू लाठर एम.सी, धरमपाल कौशिक, रणपाल संधू, सपना राणा, रानी कांबोज, सुषमा नागपाल, अविनाश कौर (भोली) , परमजीत भारद्वाज, होशियार सिंह, कर्मपाल सिंह, जीतराम कश्यप, सुरेन्द्र कालख़ा, सुनहरा राम, भोला ब्रदर्स, जरनैल सिंह, चांद राम एडवोकेट, गुरनाम सिंह, प्रेम मलवानिया, गोपाल कृष्ण, अजीत सिंह, परवीन शर्मा, डॉ चन्द्रमणि नारंग मेजर सिंह, सुखविंदर सिंह बीडमाजरा, सूरत सिंह रक्साना, बघेल सिंह, सुशील शर्मा, कृष्ण गहलोत, दया राम, रोहित जोशी, अमरदीप , जितेंद्र, विनोद काला, पम्मी वाल्मीकि, जोगिंदर वाल्मीकि, संजीव कांबोज, एम.एस महेंद्रू, गगन मेहता, संजीव कांबोज, अशोक जैन जागीर नरेंद्र सिंह जोगा,अशोक शर्मा अनिल सैनी आदि मौजूद थे