करनाल, आशुतोष गौतम (19सितंबर)
इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक डा. निरंजन सिंह ने बताया कि गुरूवार को गांव शाहपुर में पशु चिकित्सा अभियान का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में पशु चिकित्सक डा. हरविन्दर मनुजा ने पशुओं के खाने में मिक्सचर खाना देने पर जोर देते हुए बताया कि लगातार फसल लेने से मिट्टी के पोषक तत्वों में कमी पशु के चारे में भी आ जाती है इसके लिए मिनरल मिक्सचर देना चाहिए। उन्होंने स्वच्छता पर विशेष बल देते हुए कहा कि पशु पालकों को अपने आसपास सफाई रखनी चाहिए, गंदगी से बीमारियां आ जाती हैं। उन्होंने कहा कि इफको द्वारा पशुओं के पेट के कीड़े व मिनरल मिक्सचर के लिए पैकेट नि:शुल्क दिए गए हैं।

































