32 विभिन्न पदों के लिये साक्षात्कार 25 सितंबर को जिला रोज़गार कार्यालय में
ऊना, 23 सितंबर ( जसवाल):-जिला के समस्त युवाओं व पुरूषों को सूचित किया जाता है कि मैसर्ज ईम्मयूनैटिक लाई$फ साईंसिंस प्राईवेट लिमिटेड, गोंदपुर जयचंद तहसील हरोली जिला ऊना द्वारा विभिन्न श्रेणियों में कुल 32 पद अधिसूचित किये गये है। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गोतम ने बताया कि उक्त पदों के लिये साक्षात्कार 25 सितंबर को प्रात: 11 बजे जिला रोज़गार कार्यलय में लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा मैंटेनेंस ऑफिसर के दो पद, टैक्रिशियन के दस पद, वैट्रीनेरियन और तकनीकी अधिकारी के एक-एक पद, क्यूए अॅाफिसर के दो पर और कामगार के 16 पद भरे जाएगें। उन्होंने बताया कि मैंटेनेंस ऑफिसर के पदों के लिये शैक्षिणक योग्यता इलैट्रिकल और मकैनिकल में डिप्लोमा के साथ दो से तीन वर्ष का अनुभव, टैक्रिशियन के लिये इलैट्रिकल, मकैनिकल, फिटर, इंस्ट्रूमैंट मकैनिकल, रैफ्रिजेटर एवं एयर कंडीशनिंग में आर्ईटीआई धारक जबकि वैट्रीनेरियन के लिये बीवीएससी एंड एएच, तकनीकी अधिकारी के किये वीएससी एवं फार्मास्सिट में डिप्लोमा, क्यूए ऑफिसर के लिये बीएससी/एमएससी/बी फार्मा/ डी फार्मा और कामगार के लिये दसवीं पास अभ्यार्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि पात्र एवं इच्छुक अभ्यार्थी अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, हिमाचली होने का प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार की फोटो, आधार कार्ड सहित उक्त दिनांक व समय को साथ लाना सुनिश्चित कर सकते हैं।





























