बीएचटी न्यूज , ऊना , 11 सितंबर: हरोली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक पंडित जय किशन का आज हरोली में अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें राजनीति और प्रशासन से जुड़े कई पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा को नम आंखों से भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत्तपाल सिंह सत्ती एवं उपाध्यक्ष गणेश दत्त, मुख्यमंत्री के सलाहकार त्रिलोक जवाल, विधायक हरोली मुकेश अग्रिहोत्री, विधायक ऊना सदर सत्तपाल रायजादा, विधायक गग्रेट राजेश ठाकुर, एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्षय प्रो० राम कुमार, उपाध्यक्ष हिमुडा प्रवीण शर्मा, कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष बलबीर बग्गा, संगठन मंत्री पवन राणा, उपायुक्त ऊना संदीप कुमार, एसडीएम हरोली गौरव चौधरी, अरूण धूमल सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

































