एक ही दिन में पुलिस ने दर्ज किए रिकार्ड तोड 8 मुकदमे
बददी, 24 नवंबर (शांति गौतम ) बददी पुलिस को विभिन्न मामलों में वांछित चल रहा कई चोरियों को अंजाम देने वाले शख्स को पुलिस ने आखिरकार कडी मेहनत के बाद गिरफतार कर लिया। आरोपी बशीर मोहम्मद बददी के निकट ग्राम पंचायत हरिपुर संडोली के शीतलपुर का रहने वाला है। पहले ही दिन पुलिस ने उसको गिरफॅतार तो कर लिया लेकिन उसको उसके उपर विभिन्न मामलों व धाराओं में 8 मुकदमे दर्ज करने पडे जो कि अपने आप में एक रिकार्ड है। बशीर मोहम्मद उर्फ सलीम पुत्र राजबली निवासी शीतलपुर (हरिपुर संडोली) निकट हीर गुज्जर कालोनी को बददी पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी। कडी मेहनत के बाद बशीर मोहम्मद पुलिस के हत्थे चढा है। थाना प्रभारी लखवीर सिंह लक्की ने बताया कि बशीर मोहम्मद पर सनसिटी रोड पर लाखों से बनी पेड पौधों के सौंदर्यकरण व बचाव के लिए बनाई गई लोहे की ग्रिलों को चोरी करने का आरोप है। इसके अलावा उस पर एनडीपसी के मामले लंबित है। गत दिनों बददी में अवैध पिस्टलें भी पकडी गई थी जिस पर भी बशीर का हाथ बताया जाता है। इसके अलावा इस शातिर आरोपी पर बददी व आसपास के क्षेत्रों में चोरियों को अंजाम देने का आरोप है। हमें इसकी लंबे समय से तलाश थी लेकिन यह चकमा देकर फरार हो जाता था। बददी पुलिस दल ने दिन रात की कडी मेहनत के बाद इस शातिर आरोपी को धर दबोचा है। एएसपी बददी नरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने केस नंबर 179/19 दिनांक 25.7.2019 के तहत धारा 379, 411, 34 आईपीसी और 3 पीडीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफतार किया है। एएसपी ने बताया कि पुलिस रिमांड के तहत आरोपी से वारदातों की पूछताछ की जाएगी और विस्तार से मामलो की जांच की की जाएगी। उन्होने कहा कि इस पर विभिन्न मामलों में आठ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। रिमांड के दौरान यह भी पता चलेगा कि इन वारदातों में इसके साथ कौन कौन लोग उपस्थित रहते थे।






























