शुगर फेडरेशन व भाकियू के बीच जल्द होगी प्रदेश स्तरीय बैठक, 4 घंटे चली किसान महापंचायत

करनाल, आशुतोष गौतम (12 अक्तूबर) गन्ना उत्पादक किसानों की मांगो को लेकर दोबारा बुलाई गई किसान महापंचायत में करनाल सहकारी शुगर मील के एमडी मील प्रबंधन स्टाफ के साथ किसान महापंचायत के बीच पहुंचे। जहां उन्होंने किसानों के बीच आकर एक एक मांग पर चर्चा की गई। एमडी सुशील कुमार मलिक ने अपने स्तर की 9 में से 5 मांगो पर सहमति जताई। शेष मांगो के संबंध में प्रदेश के शुगर फेडरेशन के अधिकारियों से भारतीय किसान यूनियन के शिष्टमंडल के बीच जल्द वार्ता करवाई जाएगी। महापंचायत का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष रतनमान की अध्यक्षता में शुगर मील स्थित किसान भवन में किया गया। करीब 4 घंटे चली महापंचायत में पानीपत, करनाल, कैथल, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, जींद के किसानों ने भाग लिया। भाकियू की महापंचायत के बीच जिन 5 मांगो पर सहमति बनी है। उनमें चालू पिराई सीजन के लिए करवाएं गए गन्ने के बॉंड से 9 प्रतिशत कटौती किए जाने के फैसले को मील प्रबंधन ने वापिस ले लिया गया है। शुगर मील में गन्ने की सप्लाई करने के आधार पर किसान को पूर्व की भांति 10 किंवटल पर लेवी रेट की दर पर एक किलोंग्राम चीनी देने की व्यवस्था को बहाल किया जाएगा। पर्ची जारी करने का सिस्टम पूर्व की भांति जारी रहेगा। पट्टेदार किसानों के नाम गन्ने के बॉंड बना दिए जाएगें। गत वर्ष यमुनागर में मील में गन्ना सप्लाई करने वाले सही पाए जाने वाले किसानों को करनाल मील के बांड में शामिल कर लिया जाएगा। बाकी बचे 4 मुद्दों पर शुगर फेडरेशन के समक्ष रखा जाएगा। जिनमें में गन्ने के दाम 400 रूपए किंवटल किए जाने, प्रदेश की सभी शुगर मिलों को एक नवंबर से चलाने, ब्यानी, कलसोरा व जफती छपरा गन्ना खरीद केंद्रो को यमुनानगर मील में शामिल करने व गन्ना खरीद केंद्रो का किसान से किराया बंद करने की मांगे शामिल है। एमडी सुशील मलिक ने कहा कि किसानों के प्रति किसी प्रकार की समस्या नही आने दी जाएगी। उन्होंने मील में साफ सूथरा गन्ना लाने की अपील भी की। प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि शेष मांगो को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की जाएगी। जिसमें बाकी बची मांगो को समाधान करवाया जाएगा। मान ने किसानों से एकजुट होकर किसान आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि बिना दबाव के कोई भी किसानों की सुनने वाला नही है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव चुहड सिंह रावल, प्रदेश संगठन सचिव श्याम सिंह मान, अंबाला मंडल अध्यक्ष नरपत राणा, जिला महासचिव सतपाल बड़थल, जींद जिला सरंक्षक छज्जूराम कंडेला, कैथल के जिला महासचिव बनी सिंह राणा, पानीपत जिला अध्यक्ष कुलदीप बलाना, करनाल जिला सरंक्षक मेहताब कादियान, जिला प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान, कुरूक्षेत्र जिलाध्यक्ष बलविंद्र जेनपुर, दलमीर कलसोरा, महेंद्र कुंजपुरा, सुनील नली, वेदपाल नली, प्रचार मंत्री सुरेश कांबोज, राजकुमार मंगलोरा पार, नाथी राम कांबोज, फतेसिंह मंगलोरा, बलजीत राठी, जयकरण कादियान, शीशपाल डबकोली, ओमपाल सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।






























