50 प्रतिशत अनुदान पर मिल रहे सभी बीज
ऊना 10 अक्तूबर:-किसानों को रबी मौसम की फसल की बिजाई के लिए कृषि विभाग द्वारा सभी प्रकार के बीजों कृषि विक्रय केंद्रों पर उपलब्ध हैं। यह जानकारी कृषि उपनिदेशक ऊना डॉ. सुरेश कपूर ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि कृषि विक्रय केंद्रों पर पशु चारे समेत सब्ज़ियों के बीच भी उपलब्ध हैं जिसमें मक्खन घास, जई, बरसीन, लहुसन, मूली, पालक, मटर, टामाटर, शिमला मिर्च, धनिया इत्यादि उपलब्ध होगें। उन्होंने बताया कि किसानों को इन बीजों की खरीद पर प्रदेश सरकार द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने जिला के सभी किसानों से आह्वान किया है कि वे विभाग के कृषि विक्रय केंद्रों से इन बीजों को खरीद सकते हैं।
































