अजोली में स्वच्छता अभियान के तहत ग्रामीणों को डस्टबिन वितरित किए
ऊना (14 सितंबर)
ग्राम पंचायत अजोली में स्वच्छता अभियान के तहत ग्रामीणों को डस्टबिन वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि ग्राम प्रधान प्रवीण कपिला व समाजसेवी पूर्व प्रधान संदीप कपिला विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान करीब 3000 डस्टबिन बांटे गए, जो कि अजौली गांव के हर घर, हर दुकान व हर रेहड़ी फहड़ी वालों को वितरित किए गए। मुख्यातिथि विधायक सतपाल रायजादा ने बताया कि सफाई को लेकर हम सबको हाथ बढ़ाना चाहिए। स्वच्छता की शुरूआत सबसे पहले अपने घर से करो, इसके बाद आस-पड़ोस को जागरूक करो, ताकि आपके घर के साथ-साथ गांव को भी साफ-सुधरा रखा जा सके। उन्होंने कहा कि इसको लेकर मेरा पूरा सहयोग रहेगा। धन की कमी भी आड़े नहीं आएगी। प्रधान प्रवीण कुमारी ने बताया कि विधायक सतपाल सिंह रायजादा के सहयोग से अजौली के हर परिवार को दो डस्टबिन दिए गए हैं, जिसमें से एक में गीला कचरा और दूसरे में सुखा कचरा डाला जाएगा। कूड़ा एकत्रित कर मशीनों से जैविक खाद बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि समूह पंचायत के प्रयासों से ग्राम पंचायत अजौली में दूसरी ऐसी पंचायत है, जहां कूड़े से खाद बनाई जाती है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर घर-घर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि हर घर स्वच्छ हो। इस अवसर पर उपप्रधान सुरेंद्र नाथ, वार्ड पंच सिकंदर लाल, ऊषा, प्रोमिला, आशा, सरोज, मीना, मास्टर भगत राम, कमल देव, राम देव, भगत राम, तारा सिंह, एक्स प्रधान संदीप कपिला, राम तिलक, राहुल, बांटू, प्रेम सिंह, राम कुमार, अमन, विजय, भीम सिंह, कर्मचंद, महिला मंडल प्रधान मधु सहित अन्य उपस्थित रहे।

































