कहा: यदि मनोहर सरकार को चलता नहीं किया तो पांच साल खून के आंसू रोएंगे हरियाणावासी
कांग्रेस की दि ल्ली से विधायक अलका उतरी करनाल के रण में कांग्रेस प्रत्याशी त्रिलोचन सिंह के समर्थन में
करनाल, आशुतोष गौतम (18 अक्तूबर) कांग्रेस की स्टार प्रचारक तथा दिल्ली से विधायक अलका लाम्बा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता जन वरोधी है। इसका परिचय भाजपा नेताओं ने समय समय पर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि हरियाणा से इस बार मनोहर लाल की सरकार को चलता नहीं किया तो हरियाणा के लोग पांच साल तक खून के आंसू रोएंगे। इसा राज में व्यपारी अपनी मंदी के कारण रो रहा है। महिलाएं बढ़ते वलात्कार और छेढ़ छाड़ के कारण घर के भीतर सिसक रही हैं। किसान आत्म हत्या क रहे हैं। युवा छटनी के कारण सड़क पर आ गए हैं। मोदी को चलता करने के लिए मनोहर लाल को हराना जरूरी है। दिल्ली से कांग्रेस की विधायक अलका लाम्बा करनाल में कांग्रेस प्रत्याशी त्रिलोचन सिंह के समर्थन में रामनगर में चार खम्बा चौँक और कर्ण बिहार में सभाओं को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने अपने दिल को छू लेने वाल भाषणों से लोगों का कांग्रेस के पक्ष में माइंड वाश कर दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में लाम पर बैठे जवान का बुजुर्ग पिता मेंशन के लिए तरसता है। देश की रक्षा करने वाले जवान की बहू बेटी की आवरू हरियाणा में सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में जमीन घोटाला, आटा तेल घोटाला हो रहा है। गरीब का हक सरामए दार खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अंधेर नगरी चौपट राज चल रहा हैं। विधायक अलका लाम्बा ने कहा कि आज करनाल में त्रिलोचन सिंह ने मुख्यमंत्री से मुक्ति दिलाने के लिए चुनाव मैदान में आकर साहस दिखाया है। वह तथा कांग्रेस उनके साथ हैं। लोगों से अपील करते हुए कहा कि त्रिलोचन गरीब का बेटा है। इसको सफल बनाइये। इस अवसर पर सौ से अधिक भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामने का ऐलान किया। अलका लाम्बा ने लोगों को कहा कि आज भारत भुखमरी के मामले में 117 देशों में 102 वें स्थान पर है। यहां पर तीस करोड़ लोगों को एक समय की रोटी नहीं मिलती हैं। रुपया डालर के मुकाबले जमीन पर आ गया। जीडीपी सबसे निचले स्तर पर है। इस अवसर पर हजारों लोगों ने हाथ उठा कर कांग्रेस का सपोर्ट किया। कांग्रेस प्रत्याशी त्रिलोचन सिंह ने हाथ पसार कर लोगों से वोट मांगे। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक खुराना, मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया कोर्डीनेटर जय पाल मान, नरेंद्र जोगा, सुखविंदर बब्ब्ूा, अनिल काम्बोज, राज्य कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य ललित बुटाना, अशोक शर्मा, जोगिंदर वाल्मीकि, अरविंद मान, ऊषा तुली, लाडी संधु, राजेंद्र सिंह भोला, राजू खुराना, डा. पाल हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य रामशरण भोला, करनाल संसदीय क्षेत्र के पर्यवेक्षक राजेश शांडिल्य, विमला सरोहार, रजबीर ढाकवाला, हरपाल चंदेल, रवि आजाद, अरविंद मान ने संबोंधित किया। इस अवसर पर विनोद तितोरिया, प्रभजोत विर्क, तेजेंद्र सैनी, प्रवीण शर्मा, सतेंछ गांधी, मनिंदर सिह, रमेश सैनी, सोमप्रकाश, महेंद्र सिंह उपस्थित थे।
































