खट्टर के लिए वोट मांगने पहुंचे भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी

करनाल, आशुतोष गौतम (18 अक्तूबर) हरियाणा के चुनाव दंगल में भाजपा प्रत्याशी मनोहरलाल खट्टर के लिए वोट मांगने पहुंचे भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि सीएम मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में हरियाणा का पिछले 5 सालों में समुचित विकास हुआ है। इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार की उपलब्धियों का जमकर बखान किया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि देश और देशवासियों का भला सिर्फ भारतीय जनता पार्टी कर सकती है बाकी किसी पार्टी की नियत लोगों का भला करने की नहीं है। तिवारी ने कहा है कि करनाल के विकास में पूर्वांचल समाज सहभागी है और समाज हित में मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा निभाई जा रही जिम्मेदारी सराहनीय है। मनोज तिवारी ने फिल्मी अंदाज में कहा कि मनोहर जनता के दिलों में बस गए विपक्षी अब जमीन में धंस गए। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पहले तक यहां के नेता यहां आने वाले पूर्वांचली लोगों को वापस भेजने की बात करते थे, लेकिन पांच वर्ष पहले यहां की जनता ने उन्हें ही बाहर भेज दिया। तिवारी ने कहा पिछले पांच वर्षों के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा वासियों के दिलों में जगह बनाई है। मनोज तिवारी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को विकास पुरूष की संज्ञा देते हुए कहा कि दिल्ली में जब भी पानी का संकट आता है तो वह हरियाणा के मुख्यमंत्री को फोन करके दिल्ली वासियों के लिए पानी मांगते हैं और मुख्यमंत्री हरियाणा मांग से अधिक पानी देकर अपने विशाल हृदय का परिचय देते हैं। उन्होंने लोगों को फिल्मी गाने सुनाए और फिर लोगों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों द्वारा दिया गया एक-एक वोट मोदी-मनोहर को मजबूत करेगा। इस दौरान उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। मनोज तिवारी ने पूर्वांचल समाज के लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि 21 अक्टूबर को कमल का निशान वाला बटन दबाकर प्रदेश में फिर से खुशहाली का दौर शुरु करने में अपना योगदान दें। इस दौरान उन्होंने यहां पर भोजपुरी भाषा में भी लोगों से वोट की अपील की और छठ मैया का गीत भी सुनाया। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष जगमोहन आनन्द ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि उन्हें काम कराने की लिए धक्के नहीं खाने पड़ेगे। इस अवसर पर चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, मेयर रेणू बाला गुप्ता ने भी जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर सतीश राणा कैरवाली, शमशेर नैन, सुधीर कुमार, दीपक गुप्ता, प्रवीण लाठर, समाजसेवी भारत भूषण कपूर, ईश गुलाटी, मुकेश अरोड़ा, सुनील गोयल, अमर ठक्कर, वीर विक्रम कुमार, संकल्प भंडारी, मेघा भंडारी, गुरविंदर सिंह, भूपेन्द्र नौतना, जोगिंदर शर्मा, शिव शर्मा, नवीन कुमार, युद्धवीर सैनी, मनमीत बावा, संजय गांधी, भाजपा नेता हरपाल रोड़, छठ पर्व सेवा समिति अध्यक्ष सुरेश कुमार यादव, अर्जुन पंडित, उमेश चौहान, सुधीर यादव, सिकंदर मेहतो, नरेंद्र मेहतो, रोहित कुमार, सतीश पंडित, शत्रुघन राय, रामदयाल राय, राम प्रवेश, राम बहादुर, दिवाकर, रामविलास, विनोद, दिलीप कुमार व सतीश आदि मौजूद रहे
हरियाणा में भाजपा 80 से ज्यादा सीटों पर दर्ज करेगी,,,
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने पुरानी सब्जी मंडी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार हरियाणा में भाजपा 80 से ज्यादा सीटों पर दर्ज करेगी। हरियाणा में जिस पारदर्शिता के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विकास कार्य करवाए और बिना खर्ची व पर्ची सरकारी नौकरियां प्रदान की गई उसकी पूरे प्रदेश में प्रशंसा हो रही है। अब हरियाणा के लोगों का फर्ज बनता है कि ऐसे स्वच्छ छवि के मुख्यमंत्री को दोबारा मौका दें। उन्होंने कहा कि छठ माता की कृपा से इस बार फिर से हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। सीएम मनोहर लाल को प्रदेश के हर व्यक्ति की चिंता है। सीएम प्रदेश के लोगों को अपने परिवार का सदस्य मानते हैं। सीएम मनोहर लाल संत की तरह कार्य कर रहे हैं। मनोज तिवारी ने कहा कि युवाओं को कुशल बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने 500 करोड़ रुपए खर्चने की बात कही है। हर युवा को रोजगार दिया जाएगा। इस मौके पर पूर्वांचल समाज की ओर से भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया गया। सांसद मनोज तिवारी ने जनसभा में मौजूद लोगों को भोजपुरी में गीत भी सुनाए और हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दोबारा सीएम बनने की बात भी गीत के माध्यम से दोहराई।
































