ऑडी ने करनाल में प्री-ओन्ड लक्जरी कार शोरूम का किया उद्घाटन
करनाल, आशुतोष गौतम।( 14 जनवरी ) जर्मन लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने करनाल में अपने प्री-ओन्ड लक्जरी कार शोरूम, ऑडी अप्रूव्ड प्लस का उद्घाटन किया। 6400 वर्ग फीट के क्षेत्र में फैले हुए शोरूम में 14 कारों के इनडोर और आउटडोर डिस्प्ले की क्षमता है। यह अत्याधुनिक शोरूम पूरे हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में प्री-ओन्ड वाली कारों की बढ़ती मांग को पूरा करेगा। ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा ऑडी के उत्पादों को मजबूत रीसेल वेल्यू वाले ब्रांड के रूप में मान्यता प्राप्त है। करनाल में हमारा प्री-ओन्ड लक्जरी शोरूम पहली बार लक्जरी कार के खरीदारों को ब्रांड में आकर्षित करेगा शोरूम करनाल और आसपास के क्षेत्रों में प्री-ओन्ड लक्जरी कार बाजार में हमारी कारों की बढ़ती मांग को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि शोरूम नए सदस्यों को ऑडी परिवार से जुड़ेगा और इस क्षेत्र में हमारी पैठ मजबूत करने की दिशा में काम करेगा। चिराग गुप्ता डायरेक्टर -ऑडी करनाल ने कहा कि कानीश मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड का ऑडी इंडिया के साथ एक लंबा संबंध है और हम शोरूम के उद्घाटन के साथ इस एसोसिएशन को और आगे ले जाने पर गर्व महसूस करते हैं। इस नए शोरूम के साथ हम यह सुनिश्चित करेंगे कि ग्राहकों को विश्व स्तर ब्रांड ऑडी लक्जरी का अनुभव दिया जाए। यह शोरूम ग्राहकों को अपने सपनों की ऑडी कार खरीदने और अनुभव का मौका देगा।































