एसपी ट्रैफिक ओमवीर सिंह ने ट्रैफिक नियमों की पालना का संदेश दिया
करनाल, आशुतोष गौतम (5 नवंबर) एसपी ट्रैफिक व हाईवे करनाल ओमवीर सिंह ने कहा कि जागरूकता से ही भ्र्ष्टाचार का खात्मा सम्भव है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार उन्मूलन की जागरूकता में एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया मुख्य भूमिका निभा रहा है। उन्होंने भ्रष्टाचार उन्मूलन की जागरूकता के साथ साथ ट्रैफिक नियमों की पालना का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को ट्रैफिक नियमों की पालना करनी चाहिए। विशेष रूप से हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए, क्योंकि हेलमेट मजबूरी नही जरूरी है क्योंकि एक्सीडेंट के वक्त ये हमें सुरक्षित रखता हैं। उन्होंने कहा कि सभी सीट बेल्ट का प्रयोग करें, अपने साथ पूरे कागजात रखें, मोटर व्हीकल के नियमों की पालना अवश्य करें। ओमवीर सिंह ने ये विचार एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के भ्रष्टाचार जागरूकता अभियान में रखें। एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा व सदस्यों ने एस पी ट्रैफिक करनाल ओमवीर सिंह का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा भ्रष्टाचार उन्मूलन की जागरूकता को लेकर चलाए गए अभियान में एस पी ट्रैफिक व हाईवे करनाल ओमवीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा समय समय पर भ्र्ष्टाचार उन्मूलन एंव ट्रैफिक नियमों की पालना की जागरूकता के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा सम्पूर्ण भारतवर्ष में करप्शन के खिलाफ जागरूकता लाने का अहम कार्य किया जा रहा है इसी माध्यम से भारत सरकार के प्रकल्प भ्रष्टाचार भारत छोड़ा के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान एंव शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। स्कूलों कालेजों में सेमिनार आयोजित कर करप्शन के खिलाफ युवाओं व विद्यार्थियों को भी जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान के तहत आमजन की भ्रष्टाचार से सम्बंधित शिकायतों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचना ओर उनका समाधान करवाना, कर्तव्यनिष्ठ एंव ईमानदार पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी अवार्ड से सम्मानित कर समाज मे ईमानदारी एंव कर्तव्यनिष्ठता का प्रचार प्रसार बढ़ाना, समाजसेवा व अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विभूतियों को राष्ट्र स्तर पर सम्मान देकर उन्हें प्रोत्साहन प्रदान करना, आपसी भाईचारा एंव मानवता के संदेश के लिए कार्य करना एंटी करप्शन फाउंडेशन के कार्यकल्पों में शामिल हैं।


































