श्री रामलीला कमेटी द्वारा ऊना में बजरंगबली की शोभा निकालीं गई
रणधीर जसवाल, ऊना: श्री रामलीला कमेटी ऊना द्वारा मंगलवार सांय बजरंगबली की शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। कमेटी के अध्यक्ष अविनाश कपिला व चैयरमैन प्रिंस राजपूत की अध्यक्षता की अध्यक्षता में आयोजित धार्मिक समागम में प्राचीन महादेव मंदिर के महंत मंगलानंद महाराज व डीसी ऊना जतिन लाल ने विशेष रूप से उपस्थित रहे। महंत मंगलानंद महाराज व डीसी ने कन्या पूजन के साथ रिबन काटकर शोभयात्रा शुभारंभ किया। हालांकि बारिश के चलते शोभा यात्रा में जरूर थोड़ा खलल पड़ा, लेकिन आस्था में कोई कमी नहीं देखी गई। पुलवाला बाजार से शुरू हुई शोभायात्रा में सैंकड़ों भक्तों ने हिस्सा लिया और पूरा शहर जय सिया राम व बजरंग बली के उदघोषों से गूंज उठा। मुख्य बाजार से होते हुए शोभा यात्रा रोटरी चौक, पुराना बस अड्डा, रैडलाईट चौक, अरविंद मार्किट से होते हुए रामलीला मैदान में पहुंची, जहां पूजा-अर्चना की जाएगी। वही संजीव लवली एंड पार्टी गुणगान अपने भजनों से सबको निहाल किया। शोभायात्रा में अमृतसर, दिल्ली, कपूरथलां, होशियापुर व जालंधर से हनुमान दल ने खूबसूरत नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं कुल्लू से विद्धान भी इस शोभा यात्रा में हिस्सा लिया। शोभा यात्रा में 25 से अधिक झांकियों व बैंड पार्टियां हिस्सा लेंगी। शोभायात्रा में भोले नाथ जी, शिव परिवार, राधे श्याम, गंगा मईया व काली माता की झांकी आकर्षण का केंद्र रही, वहीं 21 स्वरूप संदुरी वाणे हनुमान जी, 11 स्वरूप लंगूर हनुमान जी, 7 महाबली हनुमान बाहुबली, काल भैरव की झांकी ने शोभा यात्रा को चार चांद लगाएं। इस अवसर पर श्री राम लीला कमेटी के मुख्य संरक्षक राजिंदर वशिष्ठ, महामंत्री डॉ. सुभाष शर्मा, हरिओम गुप्ता ,अश्विनी जैतिक, दिनेश गुप्ता, बलविंदर कुमार गोल्डी, विजय पुरी, ललित सांभर, राजकुमार पठानिया, पवन कपिला, गणेश सांभर, आचार्य अश्विनी, गोपाल कृष्ण पालु, कार्तिक, सूरज शर्मा, शिव सांभर, बलविंद्र गोल्डी सहित अन्य उपस्थित रहे।
श्री रामलीला कमेटी का प्रयास सराहनीय: महंत मंगलानंद
प्राचीन महादेव मंदिर के महंत मंगलानंद महाराज ने श्री रामलीला कमेटी द्वारा भगवान श्री राम की लीलाओं का मंचन 10 दिन लगातार करने की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह अपने आप में धर्म जागृति का काम है। उन्होंने कहा कि रामलीलाओं का मंचन वर्षों से चला रहा है और इन्हीं रामलीलाओं से बच्चे भगवान श्री राम के जीवन को सिखते हैं और उनके आदर्शों पर चलने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन जो समाज को दिशा दें व शिक्षा दे उसमे बढ़ चढक़र शामिल होना चाहिए और इसमें सबको बच्चों सहित भाग लेना चाहिए। उन्होंने श्री बजरंगबली की भव्य शोभायात्रा के लिए श्री रामलीला कमेटी के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई दी।
बेहतरीन शोभायात्रा में भाग लेकर अच्छा लगा :डीसी जतिन लाल – जिलाधीश जतिन लाल ने कहा कि श्री रामलीला कमेटी ऊना द्वारा श्री हनुमान जी की शोभायात्रा रामलीला मंचन के उपलक्ष में निकाली गई है। बारिश में भी सबका जोश दिखा और कलाकारों ने सुंदर प्रस्तुतियां दी। इस सबसे सभी लोगों को कुछ न कुछ प्रेरणा जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि बेहतरीन, व्यवस्थित शोभायात्रा में हिस्सा लेकर अच्छा लगा। उन्होंने इस धार्मिक आयोजन में हिस्सा बनाने के लिए श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रामलीला मंचन व दशहरे के आयोजन में प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा।




























