बाॅलीवुड गायक गगन जम्वाल का गाना रोजेज हुआ लोंच लोगों ने किया काफी पसंद
BHT news, ऊना बाॅलीवुड गायक गगन जम्वाल का गाना रोजेज शनिवार को हुआ लोंच हो गया है जो कि लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। बताते चलें कि थोड़े समय में ही उक्त गाने ने धूम मचा दी है। बॉलवुड गायक गगन जम्वाल का कहना है कि उनका गाया हुआ गाना ‘रोज़ेज़’ उनके यू ट्यूब चैनल (melodiousgagansingh)पर रिलीज होते ही काफी पसंद किया जा रहा है l ये गाना शेरिलिन मोंटा रिजॉर्ट राजापुर (गोवा) और हिमाचल की हसीन वादियों में फिल्माया गया है। बता दे कि वर्सटाइल गायक का इससे पहले हिमाचली गाना ‘चक्की पर धम्मा’ और पंजाबी गाना ‘नखरो’धूम मचा रहे हैं। गायक गगन ने कहा कि रोज़ेज़ के गाने का संगीत जैकब ने दिया है और इसे योर्स एचआर ने लिखा है ।वीडियो सुशील शर्मा फिल्म्स द्वारा बनाया गया है । गाने में रितु खुद ने सह अभिनेत्री की भूमिका निभाई है ।
































