विधानसभा चुनाव 2019 को लेकर करनाल पुलिस मुस्तैद, हर विधानसभा क्षेत्र में बनाया गया अस्थाई कंटेल रूम
करनाल, आशुतोष गौतम (19 अक्तूबर) पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने लघु-सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में सभी उप-पुलिस अधीक्षकों, नाकाडयुटी इन्चार्ज, पैटेलिंग पार्टी इन्चार्ज और सभी प्रबंधक थाना के साथ चुनाव के दौरान डयुटीयों के संबंध में दिषा निर्देशें देने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी के दौरान पुलिस कप्तान ने कहा कि करनाल के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पब्लिक की सहायता के लिए अस्थाई रूप से पांच पुलिस कंटेलरूम स्थापित किए गए हैं, जिनके नंबर इस प्रकार से हैं. पुलिस कंटेलरूम करनाल-9466652000, पुलिस कंटेलरूम घरौंडा-9896667171, पुलिस कंटेलरूम असंध-9466470904, पुलिस कंटेलरूम निलोखेड़ी-9416219241, पुलिस कंटेलरूम इन्द्री 8295497777 और पुलिस अधीक्षक मुख्यालय करनाल विरेन्द्र सिंह को सभी कंटेलरूमों का ओवरआल इन्चार्ज नियुक्त किया गया है, जिनका मो. नं. 9729990701 है। इन कंटेलरूम की स्थापना करने का मुख्य उदेश्य यह है कि आमजन को यदि चुनावों के दौरान किसी प्रकार की कोई असुविधा हो, तो उन्हें तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके। चुनाव के दिन जिला पुलिस कंटेलरूम बहुत ज्यादा व्यस्त न हो और कंटेल रूम की व्यस्तता के कारण किसी नागरीक को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े इस लिए उपरोक्त कन्ट्रोल रूम विधानसभा क्षेत्र अनुसार स्थापित किए गए हैं।
पेट्रोलिग पार्टी रहेगी अलर्ट:
आज शाम से ही पुलिस की सभी 47 पैटेलिंग पार्टीयां अपने निर्धारीत क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को दूरूस्त करने के लिए व शांतिपूर्ण ढ़ग से चुनाव प्रक्रिया को पूरा करवाने के लिए पैटेलिंग शुरू कर देगीं, जिनमें 188 पुलिसकर्मी तैनात रहेगें। इन सभी पैटेलिंग पार्टीयों के साथ एक-एक डयुटी मैजिस्ट्ेट भी तैनात रहेगा और इन सभी पैटेलिंग पार्टीयों को आदेश दिए गए हैं कि इस बात का विशेष ध्यान रखें की कोई भी व्यक्ति आदर्श आचार सहिंता का उल्लंघन करके आज शाम छह बजे के बाद लाउड स्पीकर का प्रयोग न करे और न ही जनसभा को संबोधित करे। कंटेलरूम से सुचना मिलते ही संबंधीत स्थान पर पहुंचें और स्थिती को संभालें व चुनाव मतदान में किसी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न न होने दें। श्री भौरिया ने कहा कि अगले 72 घंटे के लिए सभी पुलिसकर्मी पूरी तरह से अलर्ट रहकर अपनी डयुटी करें। अब से मतदान प्रक्रिया पुरी होने तक पुरे जिले में 26 स्थानों पर नाकाबंदी रहेगी, जिनपर 104 सुरक्षाकर्मी हर समय तैनात रहेगें। जिनमें 10 नाके इंटर स्टेट, 12 नाके इंटर डिस्टीक और चार नाके करनाल शहर में रहेगें। जिनपर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से चैकिंग की जाएगी, इसके अलावा उतरप्रदेष सीमा में भी पांच स्थानों पर नाकाबंदी की गई है, जिनमें चार नाके थाना झींझाना और एक नाका थाना गंगोह क्षेत्र में होगा और इन पर भी जिला पुलिस करनाल के जवान तैनात रहेगें। जिला प्रशासन द्वारा 557 स्थानों पर बनाए गए 1142 बुथों पर जिला पुलिस करनाल द्वारा सुरक्षा के मद्वेनजर कुल 166 एनजीओ व 158 मुख्य सिपाही, 803 सिपाही और 1396 होमगार्ड व एसपीओ तैनात किए गए हैं। इनके अलावा 251 आईआरबी के जवान भी विधानसभा चुनावों के दौरान करनाल पुलिस के साथ सुरक्षा में तैनात रहेगें। इसके साथ ही पुलिस कप्तान ने सभी से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें। कोई भी व्यक्ति किसी भी डर, भय, दबाव व लालच में आकर वोट न करे, यदि ऐसा करने के लिए कोई आपको विवश करे तो उसके संबंध में तुरंत उपरोक्त पुलिस कंटेलरूम करनाल को सुचित करें। जिससे उसके खिलाफ कार्यवाही करके मतदान को निष्पक्ष व सही ढ़ग से पूर्ण करवाया जा सके।































