परवाणू 19 अक्तूबर ( मदन मेहरा) कालका क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के अंतर्गत शनिवार को चुनाव प्रचार के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर तथा अंतरराष्ट्रीय रेसलर खिलाड़ी ग्रेट खली पहुंचे। आज चुनाव का अंतिम दिन था जिसका समय 5:00 बजे तक निर्धारित था। दिल्ली से कालका भाजपा नेता हेलीकॉप्टर से पहुंचे और उसके बाद उनका काफिला मंच तक पहुंचा। मंच पर मुख्यतिथि का फूल मालाओं से भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छी नीतियों का सराहना की और दौनो नेताओं ने सभी को अनुरोध किया कि आने वाली 21 अक्टूबर को बहन लक्षिका को अधिक से अधिक वोट देकर विजय करवाना है ।
चुनाव प्रचार के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर तथा अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग खिलाड़ी ग्रेट खली कालका पहुंचे
चुनाव प्रचार के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर तथा अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग खिलाड़ी ग्रेट खली कालका पहुंचे






























