बच्चों को हरियाणा दिवस के महत्व बारे बताया
करनाल, आशुतोष गौतम (31 अक्तूबर) नरसिंह दास पब्लिक स्कूल में हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम लोह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल ओर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उसके पश्चात स्कूल के छात्र एवं छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपना जलवा बिखेरा। विद्यार्थियों ने देश भक्ति,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, भाषण प्रतियोगिता तथा हरियाणा की संस्कृति को कायम बनाए रखने आदि विषयों पर प्रस्तुति प्रकट की। कक्षा दसवीं की छात्रा खुशी ने हरियाणा दिवस पर भाषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम समापन पर उपस्थित सभी ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलवाई गई। इस अवसर पर स्कूल की डायेक्टर मधु गुप्ता ने बच्चों को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनी के बारे में बताया। स्कूल की प्रिंसिपल निशा गुप्ता ने बच्चों ने हरियाणा दिवस के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर स्कूल स्टॅाफ मौजूद रहा।






























