भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, ऊना का दीक्षांत समारोह 30 नवंबर को
जसवाल, ऊना, 25 नवंबर: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, ऊना का द्वितीय दीक्षांत समारोह 30 नवंबर को एनआईटी हमीरपुर के सभागार में आयोजित किया जा रहा है जिसमें प्रो. एल.एम. पटनायक, अनुबंधक अध्यापक एवं आई.एन.एस.ए. वरिष्ठ वैज्ञानिक, भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलूरू बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। यह जानकारी संस्थान के निदेशक प्रो. एस. सेल्वकुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि समारोह में बीटेक के 42 मेधावियों को उपाधियां दी जाएंगी, जबकि 6 मेधावियों को उपाधियों के साथ पदक से भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के 25 और इलैक्ट्रॉनिक्स एंड कंयुनिकेशन इंजीनियरिंग के 17 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को 2 स्वर्ण, 2 रजत व 2 कांस्य पदक दिये जाएंगे।
































