राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के लगभग 80 स्वयंसेवकों ने भाग लेकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया
जसवाल, ऊना ( 18 अक्तूबर) डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नगर पालिका ऊना के निर्देशानुसार सुपर 111 कंपेन कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली में स्कूल राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के लगभग 80 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। रैली को स्कूल प्रांगण से प्राचार्य अतुल महाजन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मुख्य मार्ग से शहर के वार्ड नंबर 4 से होती हुई वापस स्कूल प्रांगण में खत्म हुई। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने ‘धरती माता करे पुकार साफ सफाई हो आसपास’ ‘हम सब का यही है नारा स्वस्थ हो भारत हमारा’ ‘हम सब ने यह ठाना है भारत स्वच्छ बनाना है’ जैसे नारों से स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागृत किया। रैली स्कूल राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी राम कुमार धीमान तथा अध्यापक योगीता कपिल की अगुवाई में निकाली गई । प्राचार्य अतुल महाजन ने अपने संबोधन में कहा के युवा पीढ़ी के प्रयासों द्वारा स्वच्छ भारत की कल्पना की जा सकती है। स्वयंसेवक स्वच्छ रहकर ही दूसरों को स्वच्छ रहने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
|
ReplyFor
|
































