कोरोना काल के दौरान शराब का करोबार करने वाले कांग्रेसी लोगों पर मदद का रौब न झाड़ें – भाजपा
जसवाल , ऊना ( 21 जुलाई ) ऊना भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ,पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश भड़ोलीया, महामंत्री अशोक धीमान, राहुल देव शर्मा, सतीश ठाकुर, तिलक राज सैणी ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा है कि कोरोना काल के दौरान शराब का करोबार करने वाले और शराब की दलाली खाने वाले कांग्रेसी लोगों पर मदद का रौब न झाड़ें। उन्होंने कहा कि भाजपा को भी कोई शौक नहीं किसी को प्रामाणपत्र देने का, लेकिन लॉक डाउन के समय से ही कांग्रेसी खुद अपनी करतूतों के सबूत बांटते फिर रहे हैं, जो शायद आज जिला के हर थाने में दर्ज हैं। उन्होंने कहा की चोरी छिपे शराब की दलाली खाने वाले और छुप कर घरों में बैठे रहे कांग्रेसी अब अनलॉक के दौरान उछल कूद करके जनता के समक्ष अपनी हाजिरी लगाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शराब की दलाली कांग्रेस के किस किस नेता ने खाई है जनता ने सब अपनी आंखों से देखा और कानों से सुना है। फिर ऐसे में कांग्रेस के लोग जनता को किन मास्क और सैनेटाइजरों का रौब झाड़ते फिर रहे। भाजपा नेताओं ने कहा कि ये सच है कि कांग्रेसी लॉक डाउन में सक्रिय थे, लेकिन अपने आदर्श नेता की तरह शराब की दलाली खाने को ही सक्रिय होते थे। उन्होंने कहा कि संतोषगढ़ में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती के जिस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेसी पुलिस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उस कार्यक्रम में असहाय लोगों को सिर ढकने के लिए छत बनाने को अनुदान प्रदान किया गया था। लेकिन कांग्रेस के न तो विधायक का कोई पता रहा न ब्लॉक कांग्रेस के किसी पदाधिकारी का। लॉक डाउन का पूरा समय ऊना के विधायक ने घर में आराम करके गुजारा, जबकि उन्हें जनता ने अपने सुख-दुख में शामिल होने को विधायक पद पर बिठाया था। विधायक की तरह ही महामारी का समय घर मे सो कर गुजारने वाली कांग्रेस अब राजनीति पर उतर आई है। लेकिन कांग्रेस के लोगों को यह बताना चाहिए कि जिन लोगों से लॉकडाउन के दौरान और उसके बाद अवैध शराब पकड़ी जाती रही है, वह किसके लोग हैं और किस पार्टी से उनका नाता है। इस पर ब्लॉक कांग्रेस और युवा कांग्रेस के अध्यक्ष स्थिति स्पष्ट करें। उन्होंने कांग्रेस व युकां अध्यक्ष सलाह दी है कि यदि वह किसी की मदद करने में समर्थ नहीं है तो मदद करने वालों की टोका टाकी करना बंद कर दें। महामारी के दौरान रविंद्र सहोड़ अपने विधायक और कुनबे के साथ घरों में सोए रहे, अब भी उन्हें घर में सो कर ही समय बिताना चाहिए।






























