कहा कि ऊना विधानसभा क्षेत्र में 1 सो 28 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे
जसवाल, ऊना (20 नवंबर) ऊना में एक आधुनिक बस अड्डा बने इसके लिए भाजपा ने हमेशा प्रयास किया और
ततकालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल द्वारा ऊना मुख्यालय में नए बस अड्डे की अधारशिला रखी, लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद यह परियोजना लटक गई। जिस ठेकेदार को इसका ठेका मिला कांग्रेस सरकार के ढुलमुल रवैया अपनाने के चलते वह भाग गया और पांच साल तक यह अधर में लटका रहा। प्रदेश की सत्ता पर दोबारा से भाजपा की सरकार काबिज होने के बाद इस परियोजना पर तेजी से काम शुरू हुआ और अब लगभग 23 करोड़ की लागत से ऊना का न्या आधुनिक बस अड्डा बनकर तेयार है जिसका उद्घाटन 24 को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर करेंगे। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने वुधवार को ऊना के विश्राम गृह में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि पीपी मोड पर ऊना का आधुनिक बस अड्डा बनकर तैयार है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ऊना जिला प्रवास पर 24 तथा 25 नवंबर को आ रहे हैं और यह परियोजना जनता को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि ऊना विधानसभा क्षेत्र में 1 सो 28 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय प्रवास के दौरान सीएम जय राम ठाकुर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की 30 करोड़ पेयजल तथा हरोली क्षेत्र की 50 करोड़ की परियोजनाएं भी शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ऊना में श्री गुरु नानकदेव जी के 550 वें प्रकाश उत्सव पर नगरकीर्तन में भी शिरकत करेंगे। इस अवसर पर भाजपा ऊना मंडल अध्यक्ष सतपाल, पार्षद खामोश सहित अन्य उपस्थित हुए।

































