डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में चल रहे सात दिवसीय आवासीय शिविर के तीसरे दिन वार्ड नंबर 4 में झाड़ियों की सफाई की
जसवाल, ऊना (11 नवंबर) डीएवी सैंटनरी पब्लिक स्कूल ऊना में चल रहे सात दिवसीयआवासीय शिविर के दौरान आज स्वयं सेवकों ने वार्ड नंबर 4 में झाड़ियों की सफाई की आज के सत्र का शुभारंभ सुबह 5:00 बजे योगिक व्यायाम के साथ हुआ जिसमें आर्ट ऑफ लिविंग सेअभिषेक शर्मा ने स्वयंसेवकों को योग करवाया उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सुबह जल्दी उठने की आदत हर विद्यार्थी को डाल लेनी चाहिए जिससे सारा दिन हम तंदुरुस्त अनुभव करते हैंऔर अपना कामअच्छे तरीके से कर पाते हैं शिविर के दूसरे सत्र में डाइट सेंटर देहलां के प्रधानाचार्य श्री देवेंद्र चौहान ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमें नष्यों से दूर रहना चाहिए उन्होंने कहा कि किसी भी वस्तु का जरूरत से अधिक इस्तेमाल करने से उसकी आदत लग जाती है जिसके बिना हम रह नहीं सकते इसलिए युवा वर्ग को मोबाइल का प्रयोग भी सीमित ही करना चाहिए उन्होंने कहा कि बच्चों कोअपने माता-पिता का कहना मानना चाहिए तथा जंक फूड का निषेध करना चाहिए उन्होंने स्वयंसेवकों को कैरियर काउंसलिंग करते हुए उज्जवल भविष्य के लिए कुछ आवश्यक टिप्स भी दिए इस अवसर पर स्कूल अध्यापिका मंजू जसवाल तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्कूल प्रभारी राम कुमार धीमान भी उपस्थित रहे






























