पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने 35 पीड़िताें को 10 लाख रूपये की राहत राशि के चैक प्रदान किए
जसवाल, ऊना ( 13 फरवरी ) पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने वीरवार को जलग्रां स्थित अपने आवास पर विभिन्न आपदाओं के पीड़तों को राहत राशि के चैक प्रदान किए। सत्ती ने करीब 35 पीड़िताें को 10 लाख रूपये की राहत राशि प्रदान करते हुए कहा कि भाजपा का एजेंडा जहां प्रदेश का समग्र विकास करना है, वहीं आपदा पीड़ितों, असहायों और बेसहारों को मदद देना भी है। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय तो मदद भी चुनिंदा क्षेत्रों के लोगों को दी जाती थी, लेकिन जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार हर वर्ग के लोगों के कल्याण को कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय ऊना में किसी भी आपदा पीड़ित को मदद नहीं दिलाई जा सकी थी। लेकिन भाजपा सरकार ने ऊना समेत हर हलके से बेसहारा, असहाय और आपदा पीड़ितों को मदद दी जा रही है। भाजपा सरकार ने सत्ता संभालने के बाद पहला काम वृद्धावस्था पेंशन की आयु 80 से कम करते हुए 70 साल करते हुए बुजुर्गाें को भारी राहत प्रदान की। वहीं अन्य लोगों को भी राहत देते हुए हर नीति के निर्माण में उनके हितों का पूरा ध्यान रखा है। सत्ती ने कहा कि सरकार हर विभाग से लोगों तक योजनाओं का पूरा लाभ पहुंचाने काे हर संभव प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार मजबूत इच्छा शक्ति के साथ सूबे को एक समान विकास के पथ पर आगे ले जा रही है। जबकि नेतृत्व एवं मुद्दा विहीन हो चुका विपक्ष अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन तलाशने के लिए ओच्छे हथकंडे अपना रहा है। विपक्ष के नेता अमर्यादित भाषा में बयानबाजी कर रहे हैं, जबकि जनता सब देख और सुन रही है।