ग्रामीण विकास मंत्री ने किया जोगीपंगा-कड़ोह संपर्क सड़क का शिलान्यास
जसवाल, ऊना 7 नवंबर:- ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज 90 लाख रूपए की लागत से बनने वाली पुली व संपर्क सड़क जोगीपंगा से कड़ोह वाया पीपली का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस संपर्क सड़क व पुली का निर्माण कार्य पूरा होने पर गांव जोगीपंगा, कड़ोह व टांडा के लोगों को एक बड़ी सुविधा मिलेगी।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र में पुरानी सड़कों के सुदृढ़ीकरण व उनकी मुरम्मत पर करोड़ों रूपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र को एक आर्दश क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है तथा सड़कों के निर्माण कार्यो के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र के जिन गांवों में सड़क सुविधा नहीं है, उन्हें भी यह सुविधा मुहैया करवा दी जाएगी। लेकिन इसके लिए गांव के निवासियों को सड़क में आने वाली जमीन को लोक निर्माण विभाग के नाम पर करवाना होगा ताकि सड़क बनाने में कोई भी कठिनाई न आए।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विधान क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या को दूर करने के लिए विभिन्न पेयजल योजनाओं पर 30 करोड़ रूपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन पेयजल योजनाओं का कार्य पूर्ण हो जाने पर पूरे क्षेत्र में पीने के पानी की किल्लत नहीं रहेगी।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने लोक निर्माण विभाग व सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन की भी आपार संवभावनाएं हैं इसलिए इस क्षेत्र में सड़क, बिजली, पीने के पानी व स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी नहीं आने दी जाएगी।
इस मौके पर भाजपा नेता कैप्टन प्रीतम चंद डढवाल, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता एन.पी. सिंह, एसडीएम बंगाणा विशाल शर्मा, अधिशाषी अभियन्ता पीडब्लयूडी बंगाणा संजीव कुमार अग्रिहोत्री, अधिशाषी अभियन्ता सिंचाई एव जन स्वास्थ्य, एसडीओ लोक निर्माण विभाग शशिपाल धीमान, मोमन्यार के पंचायत प्रधान जसपाल सिंह ढिल्लों सहित टीहरा पंचायत के प्रधान अजय कुमार तथा गौ सेवा आयोग के सदस्य कृष्णपाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्त उपस्थित रहे।

































