भारतीय जनता युवा मोर्चा की ऊना जिला की कार्यकारिणी घोषित
जसवाल, ऊना ( 13 जून ) भारतीय जनता युवा मोर्चा की ऊना जिला की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कमल सैनी ने भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर, चिंतपूर्णी के विधायक बलवीर चौधरी, गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर, हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. रामकुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा एवं जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया के साथ मंत्रणा के बाद जिला इकाई की घोषणा कर दी है। इस कार्यकारिणी में उदयवीर सिंह, जसविंद्र सिंह काला, नीतीश खन्ना और उपनीश सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया है। महामंत्रियों में मनमोहन सिंह एवं सतवंत सिंह के नाम शामिल किए गए हैं। सचिवों में विकास शर्मा, गोल्डी कौंडल, अरुण मनकोटिया, प्रिंस सुधेड़ा को शामिल किया गया। सुनील ठाकुर कोषाध्यक्ष का कार्यभार देखेंगे। अविनाश शर्मा सोशल मीडिया प्रभारी होंगे। जब दिलावर सिंह सह सोशल मीडिया प्रभारी होंगे। मीडिया प्रभारी का दायित्व राजेश राजधानी को सौंपा गया है। जिला कार्यकारिणी में मोहित शर्मा, मनोज डोगरा, वरिंदर राणा, चरण सिंह, दीपक कुमार, मोहित बेदी, अंकित भारद्वाज, अमित ठाकुर और ऋषि चौधरी को शामिल किया गया है। इसके साथ ही कमल सैनी ने ऊना के पांचो मंडलों में अध्यक्षों की ताजपोशी भी कर दी है। चिंतपूर्णी से संदीप शर्मा, हरोली से रजत राणा, ऊना से रवि जैलदार, कुटलैड़ह से सुमित कुमार और गगरेट से ठाकुर सनी पटियाल को मंडल अध्यक्ष चुना गया है। भाजयुमो जिला अध्यक्ष कमल सैनी ने कहा कि यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। जिला कार्यकारिणी में अन्य सदस्यों की नियुक्ति जल्द की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की जय राम सरकार की जन हितैषी नीतियों को जल्द ही घर-घर पहुंचाया जाएगा।





























