जसवाल , ऊना (18 सितंबर)- शहरों की तर्ज पर देश के गांवों का स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान शुरू हो गया है, जिसके अंतर्गत गांवों में साफ-सफाई का आकलन किया जाएगा। उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2019 में जिला ऊना के नागरिकों से फीडबैक देने को कहा है। डीसी ने कहा कि फीडबैक देने के लिए गूगल प्ले स्टोर से एसएसजी 2019 एप डाउनलोड करें। जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं हैं, वह कॉल करके भी अपनी राय दे सकते हैं। इसके लिए उन्हें टोल फ्री नंबर 18005720112 पर फोन करना होगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत तय 5 प्रतिशत अंक सिटीजन फीडबैक पर आधारित हैं। आम नागरिक अपनी राय एप या फोन के माध्यम से दे सकते हैं।































