करनाल, आशुतोष गौतम। उपायुक्त एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति के चेयरमैन विनय प्रताप सिंह ने गुरूवार को समिति की मासिक बैठक में शहर से गुजरते राष्टï्रीय राजमार्ग-44 पर सोमा कम्पनी की ओर से लगाए जाने वाले फुट ओवर ब्रिज में अनावश्यक देरी के लिए एफ.आई.आर. दर्ज करने की चेतावनी देते हुए कहा कि जिन लोकेशन पर कम्पनी एफ.ओ.बी. का स्ट्रक्चर खड़े करने हैं, वहां पैदल सड़क पार करने वालों के साथ यदि भविष्य में कोई दुर्घटना होती है, तो उसकी जिम्मेदारी कम्पनी की होगी। इस मुद्ïदे पर चर्चा में आए कम्पनी के प्रतिनिधि सन्नी शर्मा ने हालांकि सफाई दी, कि इस मामले में सम्बंधित ठेकेदार की लापरवाही से काम में देरी हो रही है, एफ.ओ.बी. का स्ट्रक्चर खड़ा करने के लिए फाउनडेशन तक भरवा दी गई है, फिर भी ठेकेदार को यह कार्य एक तय समय में करने के निर्देश दे दिए गए हैं। बता दें कि समिति की बैठक में यह मुद्ïदा बीती जुलाई से पैंडिंग चल रहा है, जिस पर अब तक काम पूरा नही हुआ है। गत बैठक में चेयरमैन की ओर से एक टाईम लाईन में इस काम को करने के सख्त निर्देश दिए गए थे। बैठक में पूर्व की भांति ही करनाल पुलिस की बीते माह में की गई कारगुजारी पढ़ा गया, जिसमें विभिन्न तरह के चालानो की संख्या तो काफी थी, लेकिन ओवर स्पीडिंग का कोई भी चालान पुलिस द्वारा नहीं किया गया था। इस पर आर.टी.ए. सचिव एवं एडीसी अनीश यादव ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस इस दिशा में अपनी कार्रवाई अमल में लाएं और करनाल जिला की सीमा में विशेषकर शहरी क्षेत्र से गुजरे एन.एच. पर ओवर लोडिंग वाहनो के ज्यादा से ज्यादा चालान करें। पुलिस से सम्बंधित इस मामले में बीते माह में बिना हेल्मेट ड्राईविंग के 1941, रेड लाईट जम्पिंग के 47, गलत पार्किंग के 424, गलत साईड ड्राईविंग के 535, सड़क पर चलते मोबाईल प्रयोग के 383, शराब पीकर गाड़ी चलाने के 4, सीट बेल्ट ना लगाने के 303 तथा ट्रीपल राईडिंग के 396 चालान किए, बताए गए। जबकि आर.टी.ए. कार्यालय द्वारा ओवर लोडिंग वाहनों के 266 चालान कर 15 के लाईसेंस निलंबित किए गए और इनसे 94 लाख 50 हजार रूपये की राशि वसूल की गई। एडीसी ने पुलिस प्रतिनिधि से कहा कि वे सड़क सुरक्षा के नियमो का उल्लंघन करने वाले थ्री-व्हीलर का चालान भी करते रहें। शहर के महात्मा गांधी चौंक पर यातायात के लिए कंजेशन की समस्या को खत्म करने के लिए नगर निगम की ओर से अब इसे रि-डिजाईन किया जा रहा है। निगम के एम.ई. सुनील भल्ला ने बताया कि यह कार्य स्मार्ट सिटी प्राजेक्ट का एक हिस्सा है, जिसको पूरा किया जाएगा। निगम के ही एक अन्य कार्य में विलम्ब के लिए एडीसी ने निर्देश दिए कि वे ताऊ देवी लाल चौक पर दिल्ली की ओर से महाराणा प्रताप चौक मार्ग पर मुड़ते समय स्लिप वे बनाए जाने के कार्य को जल्दी करवाएं, निगम के लिए यह कोई बड़ा कार्य नहीं है। निगम प्रतिनिधि ने बताया कि इसके लिए जो टैंडर लगाया गया था, उसमें कोई कॉन्टै्रक्टर आगे नहीं आया, अब दोबारा टैंडर लगाया गया है। एन.डी.आर.आई. से आई.टी.आई. चौक होकर आगे जाने वाली कुंजपुरा रोड़ के विस्तारीकरण का कार्य पूरा हो जाने पर, वन विभाग की ओर से पौधे लगाने के निर्देश पिछली बैठक में दिए गए थे। बैठक में वन विभाग के प्रतिनिधि ने बताया कि पौधे लगाने का काम आज से शुरू हो गया है, इससे सड़क के साथ-साथ शहर के सौंदर्यकरण में भी इजाफा होगा। निगम द्वारा दिल्ली से आई.टी.आई. चौक आकर एन.डी.आर.आई. की तरफ मुड़ते समय एक स्लिप वे के पैंडिंग चले आ रहे कार्य को पूरा करवाने के लिए भी एडीसी ने निगम के एम.ई. को निर्देश दिए गए। इसी प्रकार एन.डी.आर.आई. चौक से महात्मा गांधी चौक तक यातायात को सुगम बनाने के लिए एक नई निर्माणाधीन सड़क में टी-प्वाईंट पर कर्व देने के कार्य को जल्दी निपटाने के निर्देश भी निगम अधिकारी को दिए गए। शहर की पुरानी सब्जी मंडी में एनक्रोचमेंट और पार्किंग की समस्या का मुद्ïदा आज फिर उठाया गया। निगम अधिकारियों ने बताया कि रेहडिय़ों को हटवाकर यहां वाहनों के पार्क के लिए निगम अपनी गतिविधियां रखे हुए हैं, लेकिन फिर भी रेहड़ी वाले जानबूझ कर इस जगह पर घुस जाते हैं। एडीसी ने इस पर निर्देश दिए कि वे एन्क्रोचमेंट को स्थाई रूप से हटाने के लिए पुलिस की हैल्प लेकर अपनी गतिविधियां नियमित रखें, नियम तोडऩे वालों के चालान करते रहें। शहर में ट्रेफिक लाईट की समस्या के समाधान किए जाने के मुद्ïदे पर नगर निगम की रोशनी शाखा के एसडीओ मनीष अग्रवाल ने बताया कि अब इसके स्थाई समाधान के लिए एक निजि ठेकेदार को ठेका दे दिया गया है, अब भविष्य में लाईटें खराब होने पर समस्या नहीं आएगी। बैठक में एजेंडे में दी गई गत मास की ओर कुछ नए मुद्ïदों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सड़कों पर एकाध जगह गढ्ïढों की मरम्मत करने, क्रश बैरियर लगाने, एक जगह ओवर हैड होर्डिंग के पोल को सड़क से बाहर करने, पुलिया की मुंडेर पर दीवार बनाने, आई.टी.आई. के पास फ्लाई ओवर के नीचे मिट्ïटी के धसने, स्पीड बे्रकर व जेब्रा क्रॉसिंग लगाने, सर्विस लेन पर एक-दो जगह ओपन ड्रेन को कवर करने, सड़क के किनारे लगे ट्रंासफार्मर पर चारों ओर बैरीकेटिंग लगाने, जैसे मुद्ïदों पर चर्चा के दौरान सम्बंधित विभाग के अधिकारियों ने बैठक में जानकारी दी कि इन मुद्ïदो का समाधान कर दिया गया है। शहर के बलड़ी चौक के साथ स्थापित नए बस अड्ïडा पर दिल्ली की ओर से आने वाली हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में कुछ बसों को एंट्री रास्ते से ही वापिस जी.टी. पर जाने की शिकायत पर एडीसी ने निर्देश दिए कि जी.एम. रोडवेज इस पर अवश्य कार्यवाही करें। बैठक में उपस्थित सड़क सुरक्षा समिति के गैर-सरकारी सदस्यों की ओर से आज कुछ नई शिकायतें दर्ज करवाई गई। एक सदस्य प्रमोद गुप्ता ने कहा कि शहर में सड़कों पर भटकते पशुओं की संख्या कुछ कम हुई है, लेकिन खत्म नहीं हुई, नगर निगम ऐसे पशुओं को पकडऩे के लिए अपनी गतिविधियां बढाए। सैक्टर-6 चौक पर सोमा कम्पनी की ओर से करवाए गए किसी कार्य में बची हुई बजरी को उठवाने की मांग की गई। कुछ मुद्ïदे लोक निर्माण विभाग (सड़कें) से सम्बंधित प्रस्तुत किए गए, उनके समाधान के लिए इस विभाग के प्रतिनिधि अधिकारी को निर्देश दिए गए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अतिरिक्त रोड सेफ्टी एसोसिएट शुभम भारद्वाज, आर.टी.ए. कार्यालय के निरिक्षक जोगिन्द्र ढुल, गैर-सरकारी सदस्यों में तेजपाल सिंह, जे.आर. कालड़ा, एम.एस. चंदेल, एल.आर. चौधरी तथा रमन मिढ्ïढा भी उपस्थित रहे।



































