बुद्धा ग्रुप में फ्रेशर पार्टी का आयोजन
करनाल, आशुतोष गौतम (3 अक्तूबर) बुद्धा ग्रुप में नवीन सत्र के आंगतुक छात्रों के अभिनंदन के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ निदेशक नितेश गुप्ता व ट्रस्टी मीनाक्षी गुप्ता के द्वारा द्वीप प्रज्जवलित करके किया गया। कार्यक्रम में मां सरस्वती वंदना का मधुर गान हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में डा. शामला शुक्ला उपस्थित रही। उसके उपरान्त छात्रों द्वारा रैम्प वॉक किया गया। बीएफ.ए, फेशन डिजाईनिंग, आर्किटेक्चर, इंटीरियर डिजाईनिंग के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे नृत्य, गायन, शेयरो शायरी, बासुंरी वादन, हास्य व्यंग्य आदि की रंगारंग प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में आर्केटेक्चर के प्राचार्य राजा सी.पी. सिंह, एजुकेशन विभाग के प्राचार्य डा. मौ. रिजवान, प्रोफेसर डा. मृदला, फैशन विभाग के विभागाध्यक्ष श्री निर्भय रााणा, बी.एफ.ए. विभाग के विभागाध्यक्ष विनय अवतारे, प्राध्यापक मलकीत सिंह, नितिन, पलक, गोपाल, डा. ंअनुज आर्य इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में मि. फ्रेशर धनंजय, आर्केटचर से तथा मिस फ्रेशर सिमरन विज फाईन आर्टस विभाग से चुने गए। इसके अतिरिक्त मि. टेलेन्ट नमनदीप सिंह तथा मि. अजहर एवं मिस फाईन आर्टस मानसी ड्रल फाईन आर्टस विभाग से चुने गए। निर्णायक मंडल विभाग में डा. शामला शुक्ला, प्राध्यापिका मृदला ने विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ के भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया व शिक्षा के साथ साथ अपने जीवन का सर्वागीण विकास करने के लिए प्रेरित किया। बुद्धा ग्रुप के अन्य स्टाफ का भी कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण योगदान रहा।

































